Medically Reviewed by-
डॉ सत्यकांत त्रिवेदी
मनोरोग विशेषज्ञ
भोपाल
21वीं सदी की दुनिया में इस बात से बिल्कुल इंकार नहीं किया जा सकता है कि स्मार्टफोन ने हमारे जीवन को काफी सुविधाजनक बना दिया है। बैंक के काम हों या विदेशों में बैठे लोगों से संपर्क करना, स्मार्टफोन के माध्यम से यह सबकुछ काफी आसान हो गया है। विशेषकर कोरोना के इस काल में जहां ज्यादातर काम अब ऑनलाइन होने लगे हैं, स्मार्टफोन ने लोगों की बड़ी मदद की है। पर यह स्मार्टफोन जितना सुविधाजनक है, डॉक्टर इसे सेहत के लिए काफी नुकसानदायक भी मानते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, लंबे समय तक स्मार्टफोन से चिपके रहने की हमारी आदत कई तरह की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है। विशेषकर कोरोना के बाद लोगों में स्मार्टफोन के कारण होने वाली समस्याओं का आंकड़ा बढ़ गया है।
डॉक्टरों की मानें तो लंबे समय तक सेल फोन पर स्क्रॉल करते रहने की आदत के चलते लोगों को गले में दर्द और आंखों में सूखापन की समस्या सबसे ज्यादा हो रही है। शारीरिक समस्याओं के साथ फोन के ज्यादा इस्तेमाल के चलते लोगों में तनाव और चिंता जैसी मानसिक स्वास्थ्य की समस्याएं भी बढ़ रही हैं। आइए आगे की स्लाइडों में समझने की कोशिश करते हैं कि आखिर क्यों हम सब को स्मार्टफोन का उपयोग कम से कम करना चाहिए?