फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cooler Health Risks: कूलर इस्तेमाल करने वाले सावधान! एक गलती पूरे परिवार को अस्पताल पहुंचा सकती है

Tue, 26 May 2026 08:03 PM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Dirty Cooler Health Risks: अगर आप भी हर रोज कूलर में सोते हैं तो ये खबर आपके लिए खास होने वाली है। यहां हम आपको बताएंगे कि आपकी एक गलती किस तरह से आपका स्वास्थ्य खराब कर सकती है।
विज्ञापन
1 of 7
गंदे कूलर पैड्स बन सकते हैं बीमारी की वजह - फोटो : AI
Dirty Cooler Health Risks: गर्मी के मौसम में कूलर का इस्तेमाल लगभग हर घर में किया जाता है, क्योंकि यह सस्ते और आसान तरीके से ठंडी हवा देने का काम करता है। लेकिन कई बार लोग कूलर की नियमित सफाई पर ध्यान नहीं देते, जिससे यह आराम देने की जगह स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक बन सकता है। 

अगर बात करें कूलर में लगे पैड्स की तो कूलर में लगे गंदे पैड्स धूल-मिट्टी बैक्टीरिया और फंगस के लिए अनुकूल वातावरण बना देते हैं। जब यही दूषित हवा कमरे में फैलती है तो ये शरीर संबंधी कई समस्याओं का कारण बन सकती है। 

खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह स्थिति ज्यादा खतरनाक हो सकती है। इसलिए कूलर का सही रखरखाव और साफ-सफाई गर्मियों में बेहद जरूरी हो जाती है। यहां इस लेख में हम आपको बताएंगे कि गंदे कूलर पैड्स से क्या नुकसान हो सकते हैं और इससे कैसे बचाव किया जा सकता है।
 
विज्ञापन

2 of 7
गंदे कूलर पैड्स बन सकते हैं बीमारी की वजह - फोटो : Adobe Stock
 गंदे कूलर पैड्स से होने वाले नुकसान

1. सांस की समस्याएं
 
  • कूलर के गंदे पैड्स में धूल, मिट्टी और बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं, जो हवा के जरिए शरीर में प्रवेश कर सकते हैं। 
  • इससे खांसी, जुकाम, गले में खराश और सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। 
  • लंबे समय तक ऐसे वातावरण में रहने से फेफड़ों पर भी असर पड़ सकता है।

 
विज्ञापन

3 of 7
गंदे कूलर पैड्स बन सकते हैं बीमारी की वजह - फोटो : एडोव
 2. एलर्जी का खतरा
 
  • गंदे कूलर पैड्स में फंगस और मोल्ड तेजी से विकसित हो सकते हैं। 
  • यह त्वचा और आंखों में जलन, खुजली और एलर्जिक रिएक्शन का कारण बन सकते हैं। 
  • जिन लोगों को पहले से एलर्जी की समस्या होती है, उनके लिए यह स्थिति और भी खराब हो सकती है।

 

4 of 7
गंदे कूलर पैड्स बन सकते हैं बीमारी की वजह - फोटो : एआई जनरेटेड
3. बदबू और खराब हवा
 
  • अगर कूलर की सफाई लंबे समय तक न की जाए तो उसमें से निकलने वाली हवा में एक अजीब सी बदबू आने लगती है।
  •  यह बदबू कमरे के वातावरण को अस्वस्थ बनाती है और सिरदर्द या बेचैनी का कारण भी बन सकती है।

 
विज्ञापन

5 of 7
गंदे कूलर पैड्स बन सकते हैं बीमारी की वजह - फोटो : AI
4. संक्रमण का खतरा
 
  • गंदे पानी और दूषित पैड्स के कारण कूलर में बैक्टीरिया तेजी से बढ़ सकते हैं। 
  • यह हवा के माध्यम से शरीर में प्रवेश करके संक्रमण का कारण बन सकते हैं, जिससे बुखार और अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

 
विज्ञापन

6 of 7
गंदे कूलर पैड्स बन सकते हैं बीमारी की वजह - फोटो : फ्लिपकार्ट
 5. बच्चों और बुजुर्गों के लिए जोखिम
 
  • कमजोर इम्यून सिस्टम वाले बच्चों और बुजुर्गों पर गंदे कूलर की हवा का असर ज्यादा तेजी से पड़ता है।
  • इससे उन्हें सांस संबंधी बीमारियां और संक्रमण का खतरा अधिक रहता है, इसलिए उनके कमरे में विशेष सावधानी जरूरी होती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गंदे कूलर पैड्स बन सकते हैं बीमारी की वजह - फोटो : एआई जनरेटेड
कूलर का सही रखरखाव कैसे करें?
 
  • हर 2–3 दिन में पानी बदलें
  • कूलर पैड्स को नियमित साफ करें
  •  टंकी को अच्छी तरह धोएं
  • कमरे में वेंटिलेशन बनाए रखें
  •  जरूरत पड़ने पर एंटी-बैक्टीरियल लिक्विड का इस्तेमाल करें

 -------------------------------------


नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें