फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई में रखी छोटी सी चीज के हैं अनोखे फायदे, पेट दर्द के साथ इन तकलीफों में भी देती है राहत

Tue, 20 Oct 2020 05:02 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
हींग
हर घर में लगभग हींग का इस्तेमाल होता है। एक चुटकी हींग को तड़के के रूप में इस्तेमाल करने से पूरा खाना सुगंधित हो जाता है। तो सोचिए अगर इसे औषधि के रूप में प्रयोग किया जाए तो कितना फायदा करेगी। हींग को पेट दर्द और गैस की तकलीफों का रामबाण नुस्खा माना जाता है। लेकिन इसके साथ ही इस हींग के और भी कई फायदे हैं। तो चलिए जानें कि किन बीमारियों में हम इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
हींग पाउडर - फोटो : Social media
अपने गुणकारी प्रकृति की वजह से हींग को खाने में इस्तेमाल किया जाता है। हींग हमारे पाचनतंत्र को सही करने और पेट को साफ करने में बहुत मदद करती है। अगर हींग का इस्तेमाल औषधि के रूप में रोजाना किया जाए तो इससे पेट फूलने और पेट में गैस बनने की समस्या से निजात मिल जाता है। 
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
हींग इतनी कारगर औषधि है कि नवजात शिशुओं को बिना इसकी खुराक दिए केवल शरीर पर प्रयोग से उनके पेट दर्द जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करती है। इसके साथ ही बच्चों के पेट में होने वाले कीड़े को खत्म करने में हींग मददगार होती है। 

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
वैसे हींग का इस्तेमाल पेनकिलर के रूप में भी किया जा सकता है। अगर किसी के कानों में तेज दर्द हो ते हींग को नारियल के तेल में मिलाकर कान में डाल दें। इससे कानों में होने वाले दर्द से राहत मिलती है। लेकिन ध्यान रखें कि तेल गर्म ना हों।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
हींग के इस्तेमाल से सांस के रोगों से लड़ने में भी मदद मिलती है। अगर किसी को खांसी आ रही है तो अदरक और हींग को शहद के साथ मिलाकर खाने से खांसी में आराम मिलता है। वहीं सिर दर्द के लिए हींग के पानी को पीने से राहत मिलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
महिलाओं को हींग का सेवन जरूर करना चाहिए। इसे खाने से मासिक धर्म के दौरान होने वाले पेट दर्द और पेट में उठने वाली मरोड़ से राहत मिलती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें