आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में डिप्रेशन और एंग्जायटी जैसी मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं काफी आम हो गई हैं। अक्सर लोग इन दोनों स्थितियों को एक ही मान लेते हैं या उनके बीच के बारीक अंतर को नहीं समझ पाते। यह गलतफहमी गंभीर हो सकती है, क्योंकि सही इलाज के लिए इन दोनों के बीच का अंतर समझना बहुत जरूरी है।
एंग्जायटी जिसे आम बोलचाल में घबराहट या चिंता कहा जाता है, आमतौर पर भविष्य में होने वाली किसी अनिश्चित घटना के डर से जुड़ी होती है। यह एक ऐसी भावना है जो हमें खतरे से आगाह करती है और हमें सतर्क रहने के लिए प्रेरित करती है। वहीं डिप्रेशन जिसे अवसाद भी कहते हैं, मुख्य रूप से उदासी, निराशा और उन चीजों में रुचि खो देने की भावना से जुड़ा है जो कभी हमें खुशी देती थीं।
इन दोनों का सबसे बड़ा अंतर यह है कि जहां एंग्जायटी 'क्या होगा?' की भावना पर केंद्रित होती है, वहीं डिप्रेशन 'कुछ नहीं हो सकता' की भावना पर केंद्रित होता है। दोनों ही स्थितियां व्यक्ति के जीवन की गुणवत्ता पर गहरा असर डाल सकती हैं। इसलिए आइए इस लेख में इन दोनों के मानसिक स्थितियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।