फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 साल हो गए हैं तो स्वस्थ रहने के लिए आपको बदल लेनी चाहिए खानपान की आदत

Mon, 09 Dec 2019 05:22 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
old age home
अगर आपकी उम्र 50 साल हो गई है तो आपको अपने खानपान की आदत को जरूर बदल लेना चाहिए तभी आप स्वस्थ रहेंगे। दरअसल, उम्र बढ़ने के साथ ही हमें स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी होने लगती है। ऐसे में  अगर हम अपनी डाइट नहीं बदलते तो कई तरह की बीमारियों को न्योता दे सकते हैं। उम्र बढ़ने के साथ ही आपको अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा साबूत अनाज लेना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 4
बुजुर्ग - फोटो : pixabay
आपको सफेद चावल की जगह ब्राउन राइस लेने चाहिए। ऐसा भोजन लेना चाहिए जिसमें फाइबर की मात्रा अधिक हो। आप गेहूं, बांजरे, ज्वार और मक्के के मिश्रण वाली रोटी खाएं। इससे आपकी पाचन प्रक्रिया अच्छी रहेगी और आप खाने को आसानी से पचा भी लेंगे। 

 
विज्ञापन

3 of 4
healthy food
उम्र बढ़ने के साथ ही ज्यादा तला, भूना छोड़ देना चाहिए। जितना हो सके हमें हल्का खाना लेना चाहिए। आप जितना हल्का भोजन लेंगे उतना ही ज्यादा स्वस्थ रहेंगे। 50 साल की उम्र होने पर एल्जाइमर का खतरा बढ़ जाता है। हार्ट अटैक और डायबिटीज से लेकर कई तरह की बीमारियां घेरने लगती हैं। ऐसे में  आप अपनी डाइट में एवोकोडा,  सीड्स, मछली, जैतून का तेल शामिल कर सकते हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
healthy food
बुढ़ापे में आपको अपनी भूख को दबाना नहीं चाहिए। अगर आप ऐसा करेंगे तो आपका मेटाबॉलिज्म काफी धीमा हो जाएगा और आपके शरीर को जरूरी ऊर्जा नहीं मिल पाएगी। आप बुढ़ापे में कम से कम डिब्बाबंद सामान खाएं। जितना हो सके घर का बना हुआ खाना खाएं क्योंकि बाहर का खाना इस उम्र में आपको नुकसान पहुंचा सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें