फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायबिटीज के मरीजों के लिए इन चीजों का सेवन हो सकता है नुकसानदायक, करें परहेज

Mon, 06 Jul 2020 04:50 AM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

आज के समय में बहुत सारे लोग डायबिटीज यानि मधुमेह के जूझ रहे हैं। यह दुनियाभर में आम बीमारियों में से एक बन गया है। इसकी पहचान व्यक्ति के शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा के आधार की जाती है। शुगर हमारे शरीर में इंसुलिन न बनने की वजह से होती है, क्योंकि इंसुलिन का स्त्राव सही से न होने की वजह से शरीर में ग्लूकोज बढ़ जाता है। इसे पूरी तरह से ठीक करना तो मुश्किल होता है, लेकिन अपनी डाइट में कुछ परिवर्तन करके आप ब्लड शुगर को काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं।

खाने-पीने की चीजों को लेकर मरीजों को कई गलत जानकारियां होती हैं। कई चीजें ऐसी हैं जो शुगर के मरीज के लिए नुकसानदायक नहीं होती हैं, लेकिन कुछ चीजें शुगर के मरीज के लिए नुकसानदायक होती हैं। आइए जानते हैं वे कौन सी चीजें हैं जो डायबिटीज के मरीजों के लिए सही नहीं है, कौन सी चीजों से उन्हें परहेज करना चाहिए...

विज्ञापन

2 of 7
मधुमेह रोगी के लिए तरबूज का सेवन हो सकता है नुकसान दायक - फोटो : file photo

तरबूज का ज्यादा सेवन करना शुगर के मरीजों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इसकी वजह से खून में शुगर की मात्रा बढ़ने की संभावना होती है। इसका ज्यादा सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत हो सकती है। तरबूज का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 72 होता है, यह शुगर के मरीज के हिसाब से ज्यादा है। ऐसे में ज्यादा तरबूज न खाना ही बेहतर रहेगा।

विज्ञापन

3 of 7
शुगर के मरीज किशमिश से करें परहेज - फोटो : social media

किशमिश से करें परहेज

किशमिश खाना शुगर के मरीज के लिए नुकसानदायक हो सकता है, क्योंकि यह अंगूर का ही कांसन्ट्रेटिड फॉर्म होता है। एक कप अंगूर में 27 ग्राम कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है तो वहीं 1 कप किशमिश में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा 115 ग्राम तक होती है। इसलिए किशमिश का सेवन शरीर में शुगर की मात्रा को बढ़ा सकता है। इसलिए शुगर के मरीज को किशमिश से परहेज करना चाहिए।

4 of 7
आलू का सेवन न करें डायबिटिज के मरीज - फोटो : अमर उजाला

आलू का सेवन न करें डायबिटिज के मरीज

आलू को ज्यादातर रेसिपी में इस्तेमाल किया जाता है, यहां तक कि पुलाव हो, रायता हो या सब्जी की ग्रेवी सभी में भी आलू डाला जाता है। इसमें विटमिन सी, पोटेशियम, फाइबर, विटामिन बी, कॉपर, ट्रायप्टोफान, मैंगनीज, और ल्यूटिन भरपूर रुप से होता है, लेकिन इसमें हाई कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। साथ ही साथ इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स की मात्रा भी अधिक होती है, जो कि आपके शरीर में ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकती है।

 

विज्ञापन

5 of 7
डायबिटीज के रोगी के लिए आम खाना हो सकता है नुकसानदायक - फोटो : Social media

आम खाना हो सकता है नुकसानदायक

शुगर के मरीज के लिए ऐसे फलों से दूर रहना फायदेमंद रहता का है, जिनमें शुगर की मात्रा ज्यादा होती है। सभी फलों में प्राकृतिक रूप से शुगर पाया जाता है, लेकिन आम में इसकी मात्रा ज्यादा पायी जाती है। इसलिए शुगर के मरीज को इसे भी अपनी डाइट से दूर रखना बेहतर रहता है।

 

विज्ञापन

6 of 7
फुल फैट मिल्क न लें शुगर के मरीज

फुल फैट मिल्क न लें शुगर के मरीज

दूध कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है और सभी को यह सलाह दी जाती है कि अपने आहार में दूध को जरूर शामिल करें। लेकिन शुगर के मरीजों को फुल फैट मिल्क से नहीं लेना चाहिए। इसमें ज्यादा मात्रा में फैट पाया जाता है। आप इसकी जगह आप लो फैट दूध का सेवन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
चीकू न खाएं शुगर के रोगी - फोटो : file photo

चीकू न खाएं शुगर के रोगी

डायबिटीज या शुगर पेशेंट के लिए चीकू को अपनी डाइट से दूर रखना जरूरी है, क्योंकि चीकू बहुत मीठा होता है और इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी ज्यादा रहता है। इसी वजह से शुगर के मरीजों के लिए इसे खाना नुकसानदायक होता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें