शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सुबह के नाश्ते की पौष्टिता पर ध्यान रखना सबसे आवश्यक माना जाता है। आहार विशेषज्ञ कहते हैं, नाश्ते में मौसमी फल, अंडे, दूध आदि को जरूर शामिल किया जाना चाहिए, जिससे शरीर को बेहतर तरीके से काम करते रहने के लिए पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा प्राप्त हो सके। आहार विशेषज्ञ कहते हैं, हम सभी के घरों में नाश्ते को लेकर जो चलन है वह सेहत के लिए बेहतर नहीं माना जा सकता है। हम में से ज्यादातर लोग नाश्ते में ब्रेड या मैदे से बनी चीजों को शामिल करते हैं, पर इसे सेहत के लिहाजे से कई प्रकार से नुकसानदायक पाया गया है। विशेषकर व्हाइट ब्रेड का सेवन आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।
व्हाइट ब्रेड में मुख्यरूप से कार्बोहाइड्रेट की अधिकता होता है, ऐसे में इसका अधिक सेवन डायबिटीज की समस्या और वजन बढ़ने का खतरा भी बढ़ा सकता है। ब्रेड में शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्व भी नहीं होते हैं, ऐसे में इसे पौष्टिक नाश्ते के रूप में सेवन में नहीं लाया जा सकता है। इसके अलावा ब्रेड जैसी चीजें अधिक प्रोसेस्ड होती हैं, जिससे ब्लड शुगर का स्तर बढ़ने का खतरा रहता है।
आइए जानते हैं कि ब्रेड का अधिक सेवन करना किस प्रकार से सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है?