Diabetes : गर्मी का मौसम अपने चरम पर है, ये मौसम अपने साथ कई नई चुनौतियों को लेकर आता है। खासकर उन लोगों के लिए जो मधुमेह (डायबिटीज) से पीड़ित हैं। जब शरीर में इंसुलिन ठीक से काम नहीं करता या उसकी मात्रा कम हो जाती है, तो डायबिटीज का खतरा बढ़ता है। अगर डायबिटीज का इलाज न हो और शुगर लेवल बार-बार बढ़े, तो हृदय रोग, किडनी खराब होना, नसों की समस्या, पैरों में दिक्कत और आंखों की रोशनी कम होने का जोखिम बढ़ जाता है।
गर्मियों का उच्च तापमान, पसीना और डिहाइड्रेशन ब्लड शुगर लेवल को प्रभावित कर सकते हैं। ऐसे में जो लोग पहले से ही डायबिटीज के मरीज हैं उन्हें अपनी डाइट पर विशेष ध्यान देना चाहिए। सही खानपान न केवल शुगर को नियंत्रित रखने में मदद करता है, बल्कि गर्मियों में शरीर को भी हाइड्रेटेड रखता है। आइए जानते हैं चार ऐसी चीजें जिन्हें आप अपनी डाइट में शामिल करके गर्मियों में अपनी शुगर को प्रभावी ढंग से नियंत्रित कर सकते हैं।