डायबिटीज की समस्या तेजी से बढ़ रही है। आज कम उम्र के लोग भी हाई ब्लड शुगर की चपेट में आ रहे हैं।
इंटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर में करीब 58 करोड़ से अधिक लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं। भारत में भी इसके बढ़ते मामलों के कारण इसे डायबिटीज कैपिटल ऑफ द वर्ल्ड कहा जाने लगा है। ब्लड शुगर नियंत्रित न रहने पर दिल, किडनी, आंखों और नसों को नुकसान पहुंच सकता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ 30 साल से अधिक उम्र के लोगों को भी डॉक्टर की सलाह पर नियमित रूप से शुगर की जांच कराने की सलाह देते हैं। डायबिटीज केवल मीठा खाने से नहीं होती, बल्कि इसका संबंध इंसुलिन हार्मोन की कार्यप्रणाली से भी है।
आइए जानते हैं किन आदतों के कारण ब्लड शुगर बढ़ सकता है?