- पहला साल बच्चे के मस्तिष्क के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है।स्वस्थ मस्तिष्क के विकास के लिए आनंदमय वातावरण तथा पोषक तत्वों से युक्त आहार बहुत आवश्यक होता है। मस्तिष्क का 60% भाग फैट से बना होता है। ऐसे में देसी घी बेहद जरूरी है।
- गाय के देसी घी से शिशु के शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता का भी विकास होता है।
-शिशु के जीवन के पहले तीन साल विकास की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। इन तीन सालों में शिशु बीमार भी सबसे ज्यादा पड़ता है, इसलिए देसी घी का प्रयोग काफी लाभकारी होता है।
-ठंड के दिनों में देसी घी काफी जरूरी है। अगर कफ की वजह से शिशु की छाती में जकड़न है तो आप गाय के पुराने देसी घी से शिशु की पीठ और छाती पर मालिश करें, काफी आराम मिलेगा।
(Advertorial)