फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी में ज्यादा खाएं देसी घी, जानें क्यों कहते हैं इसे ब्रेन फूड और क्या-क्या हैं इसके फायदे

विज्ञापन
1 of 5

सर्दी शुरू हो चुकी है, जैसा कि हम सभी जानते हैं कि इस मौसम का खान-पान गर्मी के मौसम से एकदम अलग होता है। सरसों का साग, मक्के की रोटी, बाजरा की रोटी आदि कई प्रकार के व्यंजन हैं, जिनका सेवन सर्दी के मौसम में खूब किया जाता है। सबसे अहम बात यह है कि इन सभी व्यंजनों का स्वाद देसी घी के बिना पूरा नहीं होता है। सब प्रश्न यह है कि क्या यह मामला सिर्फ स्वाद से ही जुड़ा है या इसका स्वास्थ्य से भी कोई लेना-देना है? तो जवाब है- हां, देसी घी सर्दी के मौसम में स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। गर्मी की तुलना में देसी घी का सेवन सर्दी के मौसम ज्यादा करना चाहिए।


 

विज्ञापन

2 of 5

न्यूट्रीशनिस्ट संध्या गुगनानी के मुताबिक, सर्दी का मौसम देसी घी के सेवन के लिए सबसे उपयुक्त माना गया है। यह ठंड में शरीर को जरूरी गर्मी प्रदान करता है।

-देसी घी को ब्रेन फूड भी कहा जाता है, क्योंकि यह मस्तिष्क के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

-देसी घी में विटामिन ए होता है, जो आंखों की रोशनी के लिए काफी अच्छा होता है। देसी घी आई प्रेशर को कंट्रोल करता है और यह ग्लूकोमा के मरीजों के लिए भी काफी फायदेमंद है।

विज्ञापन

3 of 5

-आयुर्वेद में तीन प्रकार के खाद्य पदाथों की तासीर बताई गई है।पहली- ठंडी, दूसरी- गर्म और तीसरी- सामान्य।देसी घी गर्म तासीर वाली श्रेणी में आता है, इसलिए सर्दी से बचाने में यह बहुत मददगार होता है।

-कोल्ड और कफ ठंड के मौसम में सबसे ज्यादा परेशान करने तकलीफें हैं। आयुर्वेद में एक इसका एक उपाय है- 'न्यासा'। मतलब देसी घी की कुछ बूंदें नाक में डाली जाती हैं। आयुर्वेद विशेषज्ञ की मदद से इसकी प्रक्रिया को समझा जा सकता है।

-सर्दी के मौसम में त्वचा का रूखा हो जाना आम बात है। ऐसे में देसी घी बड़ा लाभकारी है। इसमें फैटी एसिड्स होते हैं जो बेजान और रूखी त्वचा में जान डाल देते हैं।

4 of 5

-एक कटोरी में दो चम्मच घी, दो चम्मच बेसन और आवश्यकतानुसार पानी डालकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसे अपने चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगाएं और उसके बाद ठंडे पानी से अपने चेहरे को धो लें। बेहतर परिणाम के लिए सप्ताह में तीन बार यह फेस पैक लगाएं।

-सर्दी के मौसम में कब्ज की समस्या ज्यादा होती है। यदि आप सोने से पहले एक कप गर्म दूध में दो चम्मच घी मिलाकर पिएंगे तो काफी बेहतर महसूस करेंगे। देशी घी पाचन क्रिया को ठीक रखने में काफी मददगार होता है।

-सर्दी में स्किन ही नहीं बल्कि सिर में भी रूसी और ड्रायनेस की समस्या ज्यादा होती है। इसका नतीजा यह होता है कि बाल ज्यादा झड़ने लगते हैं। ऐसे में अगर देसी घी मालिश की जाए तो इससे बाल झड़ने की समस्या ठीक हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5

-देसी घी के सेवन से कई प्रकार के फायदे होते हैं। जैसे- गाय के घी में अधिक मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो फ्री रेडिकल्स से लड़ता है और चेहरे की चमक बढ़ा देता है।सर्दी के मौसम में होने वाली ड्रायनेस को खत्म भी करता है। हार्ट ब्लॉकेज की समस्या में भी देसी घी काफी कारगर होता है।

-देसी घी से ब्लड और आंतों में मौजूद कोलस्ट्रॉल कम होता है। यह गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। देसी घी में विटामिन के, डी, ई और ए पाया जाता है, जो ब्लड सेल से कैल्शियम को हटाता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है।

सर्दी के मौसम में एक चम्मच देसी तो कम से कम जरूर खाएं। इसके फायदे बहुत हैं और अगर आप गाय का देसी घी घर पर बनाने में सक्षम हैं तब तो सोने पर सुहागा वाली बात हो जाएगी। शरीर को स्वस्थ्य बनाने के लिए बड़े ही सरल और सहज हैं, देसी घी से जुड़े ये उपाय जो हमने आपको बताए हैं। हां यदि आप गंभीर रोगों से पीडि़त हैं तो इसकी मात्रा के बारे में विशेषज्ञ से सलाह लें और सेवन करें।

(Advertorial)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें