Dental Care Tips: दांतों में कीड़े लगना या कैविटी होना एक आम समस्या है, जिससे बहुत से लोग परेशान रहते हैं। खराब खानपान और नियमित रूप से दांतों की ठीक से सफाई न करना इसके सबसे प्रमुख कारण होते हैं। दांतों में कैविटी न सिर्फ दर्द और संवेदनशीलता का कारण बनती है, बल्कि अगर समय पर ध्यान न दिया जाए, तो दांतों को बड़ा नुकसान भी पहुंचा सकती है। भारतीय दंत चिकित्सा संगठन के अनुसार, भारत में बहुत से लोग दांतों की समस्याओं से जूझ रहे हैं, जिनमें कैविटी प्रमुख है।
हालांकि, शुरुआती अवस्था में या हल्के लक्षणों में आप कुछ घरेलू उपाय अपनाकर इस समस्या से राहत पा सकते हैं। सरसों का तेल, फिटकरी, लौंग का तेल और हींग जैसे चार घरेलू नुस्खे दांतों की समस्या से राहत दिलाने या शुरुआती अवस्था में मदद करने में सहायक हो सकते हैं। आइए इन उपायों को विस्तार से जानते हैं।