फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस मौसम में ऐसे फैलता है डेंगू का वायरस, जानकर पहले ही हो जाएं सतर्क

Wed, 26 Sep 2018 09:22 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बारिश के मौसम में डेंगू सबसे ज्यादा फैलता है, यही वो मौसम होता है जब सबसे ज्यादा मच्छर पनपते हैं।अगर वक्त रहते इस बीमारी का सही इलाज नहीं किया जाता तो यह व्यक्ति की जान पर बन सकती है। आपको बता दें, डेंगू एक जानलेवा बीमारी है। जानते हैं कैसे, कहां और किस तरह फैलता है डेंगू का वायरस...
विज्ञापन

2 of 6
अगर कोई मरीज डेंगू बुखार से पीडित है तो सबसे पहले जान लें यह बुखार डेंगू का वायरस फैलाने वाले एडीज मच्छर के काटने से फैलता है।यह मच्छर इंसान का खून चूसकर खून के साथ डेंगू वायरस भी शरीर में पहुंचा देता है। आपको बता दें, डेंगू मादा एडीज इजिप्ची मच्छर के काटने से होता है। 
विज्ञापन

3 of 6
तीन तरह का होता है डेंगू
डेंगू तीन तरह का होता है। पहला क्लासिकल (साधारण) डेंगू बुखार, दूसरा डेंगू हेमरेजिक बुखार(DHF) और तीसरा डेंगू शॉक सिंड्रोम (DSS)। तीनों डेंगू में से दूसरा और तीसरा डेंगू ज्यादा खतरनाक होता है। जबकि साधारण डेंगू बुखार खुद ठीक हो जाता है। अगर किसी को DHF या DSS है तो उसे फौरन इलाज कराना चाहिए, क्योंकि इसमें मरीज की जान को भी खतरा होता है। इसलिए सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि पेचिश को साधारण डेंगू है, DHF है या DSS है। 

4 of 6
साधारण डेंगू बुखार के लक्षण 
-ठंड लगने के बाद अचानक तेज बुखार चढ़ना 
-आंखों के पिछले हिस्से में असहनीय दर्द होना, जो आंखों को दबाने या हिलाने से और ज्यादा हो जाता है
-सिर में दर्द होना
-मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द होना 
-बहुत ज्यादा कमजोरी लगना, 
-गले में हल्का-सा दर्द होना 
-भूख न लगना और जी मचलाना 
-चेहरे, गर्दन और छाती पर लाल-गुलाबी रंग के रैशेज हो जाना
विज्ञापन

5 of 6
डेंगू हैमरेजिक बुखार (DHF) के लक्षण
-नाक और मसूढ़ों से खून आना 
-शौच या उलटी में खून आना 
-स्किन पर गहरे नीले-काले रंग के चिकत्ते पड़ जाना 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डेंगू शॉक सिंड्रोम (DSS) के लक्षण
-बेचैनी महसूस होना
-तेज बुखार के बावजूद स्किन ठंडी महसूस होना
-नाड़ी कभी तेज और कभी धीरे चलने लगती 
-धीरे-धीरे होश खोने लगता है
-ब्लड प्रेशर एकदम लो हो जाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें