फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आप भी है मच्छरों से परेशान, तो दुनिया के ये 4 देश बने हैं आपके लिए

Sun, 30 Sep 2018 11:31 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
mosquito-free country
आप और हम भले ही बरसात का मौसम आते ही मच्छरों के आतंक से डरने लगते हो पर क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कई देश ऐसे हैं जहां मच्छर पैदा ही नहीं होते हैं।ये सुनकर आपको थोड़ी हैरानी हो सकती है लोकिन ये बात सच है। यकीनन इस बात को सुनते ही आपका मन ऐसे ही किसी देश मेें जाकर बस जाने का करने लगेगा।आइए आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ देशों के बारे में जहां मच्छर पास फटकने से भी डरते हैं, जानिए आखिर क्यों। 
विज्ञापन

2 of 5
न्यू कैलेडोनिया
न्यू कैलेडोनिया
कई द्वीपों को मिलाकर न्यू कैलेडोनिया बना है। बता दें यह दुनिया का सबसे लंबा आइलैंड है। यह दक्षिण पश्चिम प्रशांत महासागर में है। यहां करीब 2 लाख 68 हजार आबादी है। इस देश की आधिकारिक भाषा फ्रेंच है। यहां की इकॉनमी मुख्यत: टूरिज्म पर आधारित है। इसके अलावा यह जगह स्कूबा डाइविंग सीखने के लिए बेस्ट बताई जाती है। यहां लोग स्कूबा डाइविंग सीखने आते रहते हैं। इस आइलैंड के चारों ओर नीला समुद्र, सुंदर कैरल रीफ और दूर-दूर तक सफेद रेत फैला है जो मन को बेहद लुभाता है। तापमान हमेशा इतना गर्म बना रहता है कि साल भर आराम से टी-शर्ट पहनकर रहा जा सकता है।  
विज्ञापन

3 of 5
आइसलैंड 
आइसलैंड 
यूरोप और अमेरिका के बीच का यह आइलैंड यह नॉर्थ अटलांटिक महासागर में है। यहां कुल 3 लाख 18 हजार के करीब लोग रहते हैं। यह काफी ठंडा देश है और सर्दियों में यहां बहुत स्नोफॉल होता है। इस कारण यहां मच्छर नहीं पनपते। हजारों किमी लंबे समुद्र तट वाला यह देश हरी-भरी वादियों और ग्लेशियर से घिरा हुआ है इस कारण यह बेहद खूबसूरत दिखता है। यह अपने गर्म झरनों ज्वालामुखी के कारण भी मशहूर है। फाइनेंशियल हालत बहुत अच्छी नहीं है। यहां कई ऐसे ज्वालामुखी हैं, जो यूरोप के एयर ट्रैफिक में रुकावट पैदा कर सकते हैं। 

4 of 5
द सेशेल्स
द सेशेल्स
हिंद महासागर में सेशेल्स बहुत ही खूबसूरत है। सेशेल्स अफ्रीका का सबसे छोटा देश है। यहां करीब 84 हजार लोग रहते हैं। यहां की आधिकारिक भाषा फ्रेंच और इंग्लिश है। इस आइलैंड पर थोड़ी गर्भी ज्यादा महसूस होगी। सोमाली लुटेरे भी आसपास हो सकते हैं इसलिए यहां जाने वाले रास्ते में भी खतरे का सामना करना पड़ सकता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फ्रेंच पॉलीनेशिया
फ्रेंच पॉलीनेशिया
साउथ पैसेफिक में स्थित द्वीपों का यह समूह दुनिया के कुछ सबसे अलग-थलग वाले इलाकों में से है। यहां का सबसे पॉपुलर आइलैंड ताहिती है। यहां की कुल आबादी करीब ढाई लाख से अधिक है। आधिकारिक भाषा फ्रेंच है और टूरिज्म रोजगार का सबसे बड़ा जरिया है। यहां कुछ ऐसे बड़े-बड़े केकड़े पाए जाते हैं, जो नारियल को भी तोड़ सकते हैं। इसलिए थोड़ा सावधान रहना जरूरी है।  


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें