कोरोना वायरस को लेकर बीते आठ-नौ महीने में सैकड़ों तरह के शोध अध्ययन हो चुके हैं। इनमें से कई शोधों ने न केवल आम लोगों को बल्कि वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और स्वास्थ्य विशेषज्ञों को भी चौंकाया है। ब्राजील में हाल ही में कोरोना वायरस पर हुई स्टडी भी चौंकाने वाली है। इस शोध अध्ययन में बताया गया है कि डेंगू में हुए बुखार ने कोरोना मरीजों के लिए सुरक्षा कवच की तरह काम किया है। शोध के मुताबिक डेंगू बुखार से लोगों के शरीर में कुछ ऐसी एंटीबॉडी बनी हैं, जो कोरोना वायरस से लड़ने में मदद कर रही है। ऐसे लोगों में संक्रमण के कम मामले सामने आ रहे हैं।