मच्छरों से करें बचाव के उपाय
- फोटो : Istock
लक्षणों की पहचान और समय पर इलाज जरूरी
डॉ. श्रेय बताते हैं, डेंगू की स्थिति में आपको तेज बुखार के साथ पेट दर्द, कई बार उल्टी होने, खून वाली उल्टी या शौच से खून आने जैसी दिक्कत हो सकती है। इन लक्षणों को गंभीर माना जाता है, मरीजों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया जाना चाहिए। चूंकि डेंगू में ब्लड प्लेटलेट काउंट तेजी से कम होने लगता है इस कारण से रोग के गंभीर रूप लेने का खतरा अधिक हो सकता है।
डेंगू से बचाव करते रहना बहुत आवश्यक है। दिन में पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें, मच्छरों को भगाने के लिए दवाओं का छिड़काव करें और रात में सोते समय मच्छरदानी की प्रयोग करें।
----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।