फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Dengue Day 2020: समय से इलाज न हो तो जानलेवा होता है डेंगू, जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव

Sat, 16 May 2020 11:23 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
राष्ट्रीय डेंगू दिवस 2020: मादा एडीज मच्छर के काटने से होता है डेंगू
ठंड के बाद गर्मियों की शुरुआत होने के साथ ही हमारे घरों में या आसपास मच्छरों की संख्या भी बढ़ने लगती है। खासकर बारिश होने के साथ ही डेंगू का खतरा रहता है, जिसका मच्छर पानी में पनपता है। देश में जुलाई से अक्टूबर के दौरान सबसे ज्यादा डेंगू फैलता है। डेंगू उन बीमारियों में से है, जिसका समय से इलाज नहीं शुरू नहीं हुआ तो यह जानलेवा हो सकता है। हर साल स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से 16 मई को राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया जाता है। डेंगू मच्छर और उससे होने वाली जानलेवा बीमारी के बारे में लोगों को जागरूक किया जाता है। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।  
विज्ञापन

2 of 6
डेंगू मच्छर (सांकेतिक तस्वीर)
आम मच्छरों से अलग होता है डेंगू का मच्छर
  • डेंगू का मच्छर आम मच्छरों से अलग होता है। इसका नाम है, मादा एडीज मच्छर। यह दिखने में सामान्य मच्छर से अलग होता है। इसके शरीर पर चीते जैसी धारियां होती है। मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक, यह मच्छर अक्सर रोशनी में यानी दिन में ही काटते हैं। लेकिन रात में भी अगर ज्यादा रोशनी है तो भी इस मच्छर के काटने की संभावना होती है। एडीज इजिप्टी मच्छर बहुत ऊंचाई तक नहीं उड़ पाता है और हमारे घुटने के नीचे तक ही इसकी पहुंच होती है। 
विज्ञापन

3 of 6
डेंगू (सांकेतिक तस्वीर)
डेंगू के लक्षण 
डेंगू का मच्छर काटने के बाद करीब तीन से पांच दिनों के बाद मरीज में डेंगू बुखार के लक्षण दिखाई देने लगते हैं। 
  • शरीर की त्वचा पर चकत्ते
  • सिर में तेज दर्द
  • तेज बुखार
  • मसूढ़ों से खून बहना
  • उल्टी आना आदि

4 of 6
अपने कूलर को साफ करें
डेंगू से बचाव 
  • अपने आस- पास कहीं भी पानी जमा न होने दें। 
  • गर्मी में हर हफ्ते अपने कूलर को साफ करें।
  • अपने घर की खिड़की और ग्रिल वाले दरवाजों पर जाली लगावाएं
  • बाहर जाने से पहले मच्छर मारने वाली क्रीम का इस्तेमाल करें। 
  • डेंगू का मच्छर ज्यादातर दिन में ही काटता है, इसीलिए दिन में भी अपने घर के दरवाजे और खिड़की बंद रखें।
विज्ञापन

5 of 6
डेंगू मच्छर (सांकेतिक तस्वीर)
डेंगू से लड़ने के घरेलू उपाय 
  • कॉटन के कपड़े या रुमाल को गीला कर अपने बदन को पोछें 
  • डेंगू बुखार से लड़ने के लिए गिलोय बेल के जूस का सेवन करें
  • अमरुद, लीची, पपीता, संतरे जैसे फलों का सेवन करें। 
  • इन फलों में विटामिन सी की मात्रा अधिक पाई जाती है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है।
  • डेंगू के कारण खून में प्लेटलेट कम हो जाती है। प्लेटलेटस बढ़ाने के लिए पपीता खाएं और इसका जूस पिएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
डेंगू के मरीज इन बातों का रखें ध्यान 
  • डेंगू के लक्षण नजर आएं तो तुंरत डॉक्टर को दिखाएं।
  • डेंगू के मरीज को अपना शरीर ढक कर रखना चाहिए।
  • मरीज को काटा हुआ मच्छर दूसरे व्यक्ति को काट ले तो उन्हें भी खतरा होता है।
  • बिना डॉक्टरी सलाह के कोई दवा न लें। डॉक्टर के निर्देशों का पालन करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें