डेंगू का समय पर इलाज जरूरी
- फोटो : Adobe stock
डेंगू हो जाए तो क्या करें?
डॉक्टर कहते हैं अगर आपको भी कुछ दिनों से इस तरह की दिक्कतें हो रही हैं तो इसे अनदेखा न करें और तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। तीन-चार दिन से तेज बुखार के साथ शरीर में दर्द हो रहा है तो सबसे पहले डॉक्टर को दिखाएं और टेस्ट कराएं।
- डेंगू के कारण होने वाली दिक्कतों से बचे रहने के लिए खूब पानी पिएं, ओआरएस लें या फिर सूप-जूस पीते रहें इससे डिहाइड्रेशन से बचा जा सकता है।
- शरीर को पर्याप्त आराम दें और बुखार के लिए केवल पैरासिटामोल लें। एस्पिरिन, इबूप्रोफेन जैसी दवाओं से बचें, क्योंकि ये रक्तस्राव का खतरा बढ़ाती हैं।
- बहुत तेज पेट दर्द, बार-बार उल्टी, नाक-मसूड़ों से खून आने की दिक्कत हो रही है तो बिना समय गंवाए डॉक्टर के पास जाएं और जरूरी इलाज प्राप्त करें। ये प्लेटलेट्स गिरने का संकेत हो सकते हैं।
----------------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।