दिल्ली में वायुप्रदूषण
- फोटो : PTI
आपको कौन-सा मास्क लेना चाहिए?
सर्जिकल मास्क और रुमाल को कुछ वक्त के लिए छोड़ दें और थोड़ा-सा पैसा खर्च करके अपनी सेहत के लिए अच्छा प्रदूषण रोधी मास्क खरीदें। अगर आपको सांस लेने में दिक्कत हो रही है और आप अस्थमा के मरीज हैं तो बिना मास्क के बिल्कुल न रहें। आप एन95 और एन99 मास्क खरीदें। हालांकि, इनके अलावा भी कई मास्क होते हैं जो आपको इस भयंकर प्रदूषण से बचा सकते हैं, लेकिन इसके लिए जरूरी है कि मेडिकली अप्रूव मास्क ही खरीदें।