Hidden Sugars in Processed Food: आजकल बाजार में 'लो-फैट', 'शुगर-फ्री' और 'मल्टीग्रेन' जैसे आकर्षक लेबल वाले प्रोडक्ट बिकते हैं, जिसे अक्सर लोग हेल्दी समझकर खरीदते हैं। मगर पोषण विशेषज्ञों की मानें तो इनमें से कई प्रोडक्ट्स असल में सेहत के लिए खतरनाक हो सकते हैं। जब कंपनियां किसी उत्पाद से फैट हटाती हैं, तो उसका स्वाद बनाए रखने के लिए उसमें अत्यधिक चीनी, नमक या आर्टिफिशियल फ्लेवर्स मिला दिए जाते हैं।
उदाहरण के लिए, डिब्बाबंद जूस और फ्लेवर्ड योगर्ट में नेचुरल फल कम और 'हाई फ्रुक्टोज कॉर्न सिरप' अधिक होता है। ये उत्पाद हमारे ब्लड शुगर लेवल को अचानक बढ़ा देते हैं और शरीर में सूजन पैदा करते हैं। विज्ञापन की चकाचौंध में हम अक्सर उन छोटे अक्षरों में लिखी सामग्रियों को पढ़ना भूल जाते हैं, जिनमें प्रिजर्वेटिव्स और इमल्सीफायर्स की लंबी सूची होती है। इसलिए किसी भी उत्पाद को 'हेल्दी' मानने से पहले उसके मार्केटिंग दावों और वास्तविक पोषण के बीच के अंतर को समझना बहुत जरूरी है।