फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dangerous Dandruff Signs: सिर में डैंड्रफ के साथ ये लक्षण दिखें तो तुरंत रहें सावधान

Mon, 10 Aug 2026 03:11 PM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Dangerous Dandruff Signs: अक्सर पर सिर पर जमे डैंड्रफ को नजरअंदाज कर देते हैं। ये कितना सही है, आज हम इसी बारे में बात करेंगे। हम आपको बताएंगे कि ये कब खतरनाक हो जाता है।
विज्ञापन
1 of 7
सिर का डैंड्रफ कब बन जाता है खतरनाक? - फोटो : AI
Dangerous Dandruff Signs: सिर में डैंड्रफ होना एक आम समस्या है, लेकिन इसे हमेशा केवल रूखी त्वचा समझकर नजरअंदाज करना सही नहीं होता। मौसम में बदलाव, स्कैल्प में अधिक तेल, फंगल ओवरग्रोथ, गलत हेयर प्रोडक्ट्स और स्कैल्प की कुछ स्थितियों की वजह से डैंड्रफ हो सकता है। 

सामान्य डैंड्रफ में अक्सर सफेद या हल्के पीले रंग की परतें दिखाई देती हैं और हल्की खुजली हो सकती है। हालांकि, अगर समस्या लंबे समय तक बनी रहे या इसके साथ स्कैल्प में कोई और दिक्कत लगने लगें तो इसके पीछे कोई अन्य त्वचा संबंधी समस्या भी हो सकती है। कुछ मामलों में स्कैल्प की समस्या चेहरे, कानों के आसपास या शरीर के दूसरे हिस्सों तक भी दिखाई दे सकती है।

 इसलिए डैंड्रफ की समस्या बार-बार होने पर उसके कारण को समझना जरूरी है। आइए जानते हैं कि सिर का डैंड्रफ कब सामान्य नहीं माना जाता और किन संकेतों को नजरअंदाज करने से बचना चाहिए।
 
विज्ञापन

2 of 7
सिर का डैंड्रफ कब बन जाता है खतरनाक? - फोटो : Adobe stock
 1. बहुत ज्यादा खुजली होना

डैंड्रफ के साथ हल्की खुजली हो सकती है, लेकिन अगर खुजली लगातार बनी रहती है या इतनी ज्यादा हो कि बार-बार सिर खुजलाना पड़े, तो इसे नजरअंदाज न करें। ज्यादा खुजलाने से स्कैल्प पर छोटे घाव हो सकते हैं और त्वचा में जलन बढ़ सकती है।

 
विज्ञापन

3 of 7
सिर का डैंड्रफ कब बन जाता है खतरनाक? - फोटो : Freepik.com
2. स्कैल्प पर लालिमा या सूजन

अगर डैंड्रफ के साथ सिर की त्वचा लाल दिखाई दे, जलन हो या सूजन नजर आए तो यह केवल सामान्य रूसी नहीं भी हो सकती। ऐसी स्थिति में त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लेना बेहतर है, खासकर जब लक्षण लगातार बने रहें।

 

4 of 7
सिर का डैंड्रफ कब बन जाता है खतरनाक? - फोटो : Adobe stock
 3. मोटी और चिपकी हुई परतें बनना

कभी-कभी स्कैल्प पर सफेद या पीली परतें मोटी होकर त्वचा से चिपक जाती हैं। इन्हें बार-बार नाखून से खुरचने से बचें। अगर ऐसी परतें लगातार बन रही हैं या स्कैल्प में दर्द और जलन भी है, तो जांच की जरूरत हो सकती है।

 
विज्ञापन

5 of 7
सिर का डैंड्रफ कब बन जाता है खतरनाक? - फोटो : adobe stock
 4. बालों का ज्यादा झड़ना

डैंड्रफ खुद हर स्थिति में बाल झड़ने का सीधा कारण नहीं होता, लेकिन लगातार खुजली, सूजन और स्कैल्प को जोर से खुजलाने से बालों पर असर पड़ सकता है। अगर डैंड्रफ के साथ अचानक या सामान्य से ज्यादा बाल झड़ने लगें, तो डॉक्टर से सलाह लें।

 
विज्ञापन

6 of 7
सिर का डैंड्रफ कब बन जाता है खतरनाक? - फोटो : Adobe stock
5. समस्या चेहरे या कानों तक पहुंचना

अगर सिर के अलावा भौंहों, कानों के आसपास, नाक के किनारों या चेहरे पर भी लालिमा और पपड़ी दिखाई देने लगे, तो यह किसी अन्य त्वचा संबंधी समस्या का संकेत हो सकता है। ऐसे लक्षणों में खुद से कोई क्रीम या दवा लगाने के बजाय विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सिर का डैंड्रफ कब बन जाता है खतरनाक? - फोटो : adobestock
 कब डॉक्टर से संपर्क करें?

अगर डैंड्रफ कई हफ्तों तक बना रहे, घरेलू देखभाल के बावजूद सुधार न हो, स्कैल्प में घाव, पस, तेज दर्द या सूजन हो या बाल तेजी से झड़ने लगें, तो त्वचा विशेषज्ञ से जांच करानी चाहिए। सही कारण पता चलने के बाद ही उचित उपचार तय किया जा सकता है।

------------------


नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें