आर्थराइटिस की समस्या से कैसे बचें?
- फोटो : Adobe Stock
हड्डियों और जोड़ों के लिए उपयोगी
अखरोट में मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और कुछ मात्रा में कैल्शियम जैसे खनिज पाए जाते हैं, जो हड्डियों के सामान्य स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं। मैग्नीशियम और फॉस्फोरस हड्डियों की संरचना और शरीर में खनिजों के संतुलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए संतुलित आहार में अखरोट को शामिल करना हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए उपयोगी हो सकता है।
- अखरोट में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड और अन्य पौधों से मिलने वाले यौगिकों में सूजन से जुड़ी प्रक्रियाओं पर प्रभाव डालने वाले गुण भी पाए गए हैं। इसी कारण जोड़ों और सूजन से जुड़ी समस्याओं के मामले में भी अखरोट को लाभकारी पाया गया है।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।