ज्यादा चीनी खाने के नुकसान
- फोटो : Amarujala.com/AI
सिर्फ चाय में चीनी कम करना काफी नहीं
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं कि जरूरी नहीं कि आप चाय या दूध में चीनी डालकर ही उसका सेवन कर रहे हों। कई पैकेटबंद खाद्य पदार्थों में भी एडेड शुगर मौजूद होती है।
- कैंडी, पैकेट वाले जूस, कोल्ड ड्रिंक्स, सोडा और प्रोसेस्ड फूड में भी चीनी होती है। इनका नियमित सेवन भी शरीर में चीनी की मात्रा बढ़ा सकता है।
- इतना ही नहीं फलों में भी प्राकृतिक रूप से शुगर होती है, लेकिन साबुत फलों में फाइबर और अन्य पोषक तत्व भी मिलते हैं। इसलिए साबुत फल खाना मीठे पेय पदार्थों की तुलना में बेहतर विकल्प है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, रोजाना चीनी की मात्रा घटाने के लिए सबसे पहले कोल्ड ड्रिंक्स, सोडा और एनर्जी ड्रिंक्स जैसे मीठे पेय से दूरी बनाएं। पैकेटबंद खाद्य पदार्थ खरीदते समय उनके न्यूट्रिशन लेबल पर एडेड शुगर की मात्रा जरूर देखें। चाय-कॉफी में धीरे-धीरे चीनी कम करें । गुड़ और खजूर जैसे विकल्पों का सेवन भी सीमित मात्रा में ही करें, क्योंकि इनमें भी शुगर होती है।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।