कैंसर का खतरा
- फोटो : Freepik.com
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं,अक्सर हम सभी धूम्रपान को कैंसर से जोड़कर देखते हैं, लेकिन खतरा सिर्फ सिगरेट तक सीमित नहीं है। तंबाकू के अलावा शराब, शरीर का बढ़ता वजन, शारीरिक गतिविधियों में कमी भी शरीर में ऐसे बदलाव करती हैं जिससे कैंसर के जोखिम बढ़ सकता है।
तंबाकू और शराब को हल्के में लेना
सिगरेट-बीड़ी और दूसरे तंबाकू उत्पाद कैंसर के सबसे महत्वपूर्ण लेकिन रोकथाम योग्य जोखिम कारकों में से एक हैं। तंबाकू के धुआं के साथ शरीर में कई ऐसे रसायन पहुंचाते रहते हैं जो कोशिकाओं के डीएनए को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इससे समय के साथ फेफड़े, मुंह, गले के साथ पेट और अग्न्याशय के कैंसर का खतरा हो सकता है।
- विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार शराब भी कई प्रकार के कैंसर को बढ़ाने वाली हो सकती है। इसकी कोई सुरक्षित मात्रा नहीं है। थोड़ी मात्रा में भी शराब हानिकारक हो सकती है।