ज्यादा चीनी खाने के क्या नुकसान होते हैं?
- फोटो : Freepik.com
कई बीमारियों का घर है चीनी
डॉक्टर कहते हैं, ज्यादातर लोगों को यह एहसास नहीं होता कि चीनी सिर्फ कैलोरी नहीं बढ़ाती। यह चुपचाप भूख, खाने की इच्छा, इंसुलिन और लिवर फैट सबपर असर डालने लगती है। मैं अपने मरीजों से कहता हूं कि वे बस 14 दिन बिना चीनी के रहने की कोशिश करें, आपके शरीर में कई तरह के सकारात्मक बदलाव होने शुरू हो जाते हैं। शरीर में जमा अतिरिक्त फैट, खासकर पेट के आसपास की चर्बी धीरे-धीरे कम होने लगती है। चीनी छोड़ने से एनर्जी लेवल में भी सुधार देखा जाता है। शुगर कम करने पर शरीर को स्थिर ऊर्जा मिलती है, नींद की क्वालिटी बेहतर होती है और दिनभर फोकस भी बढ़ता है।