सीएसई का कहना है कि चिप्स, नूडल्स, पिज्जा, बर्गर, नमकीन सूप, फ्रेंच फ्राइज, फ्राइड चिकन और सैंडविच आदि खाद्य पदार्थों में नमक की ज्यादा मात्रा पाई गई है। सीएसई ने 33 जंक खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए और इसके बाद जुलाई में इस रिपोर्ट पर काम शुरू किया और अब बताया है कि इन सारे खाद्य पदार्थों में नमक की मात्रा ज्यादा है। सीएसई ने दिल्ली के रिटेल स्टोर और मार्केट से ये सभी सैंपल लिए थे। इनमें पिज्जा एवं जंक फूड के 19 सैंपल लिए गए थे। सभी सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरे।