फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CoronaVirus Vaccine: चीनी कोरोना वैक्सीन को WHO का समर्थन, जानें तीनों टीकों की अपडेट जानकारी

Sat, 26 Sep 2020 11:39 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
CoronaVirus Vaccine China - फोटो : Pixabay/Amar Ujala
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच पूरी दुनिया को इसकी एक असरदार और सुरक्षित वैक्सीन का इंतजार है। रूस ने स्पुतनिक-वी का पंजीकरण कर दुनिया में सबसे पहले वैक्सीन बना लेने का दावा तो कर दिया, लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से बहुत भरोसेमंद नहीं होने के कारण दुनिया के कई देश इसे बहुत गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। इस बीच चीन अपनी वैक्सीन को लेकर बहुत आश्वस्त है। चीन ने कहा है कि ट्रायल से अलग चुनिंदा लोगों को कोरोना वैक्सीन देने के उसके फैसले का विश्व स्वास्थ्य संगठन ने समर्थन किया है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी है। 
विज्ञापन

2 of 6
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : iStock
खबरों के मुताबिक, जुलाई से ही चीन ट्रायल से इतर अलग-अलग समूहों को वैक्सीन की खुराक दे रहा है। हालांकि, कई विशेषज्ञ इस कदम की आलोचना कर चुके हैं। चीन ने बीते जुलाई में ही कोरोना वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल की अनुमति दे दी थी। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य  कमीशन के पदाधिकारी झेंग झोंगवेई के मुताबिक, चीन ने जून में ही विश्व स्वास्थ्य संगठन WHO को अपनी वैक्सीन की जानकारी भेज दी थी। 
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
रिपोर्ट के मुताबिक, चीन ने इमरजेंसी एप्रूवल के तहत स्वास्थ्य आदि आवश्यक सेवाओं से जुड़े लाखों कर्मचारी और उच्च जोखिम समूह वाले लोगों को कोरोना वैक्सीन देना शुरू कर दिया था। हालांकि चीनी वैक्सीन के अंतिम चरण के ट्रायल का परिणाम सामने नहीं आया है। मालूम हो कि लंबे वक्त तक वैक्सीन इस्तेमाल के लिए फेज-3 ट्रायल पूरा किए जाने की जरूरत होती है। 

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
चीन में तीन वैक्सीन को मिला है इमेरजेंसी अप्रूवल
बता दें कि चीन में तीन वैक्सीन कैंडिडेट को आपातकालीन इस्तेमाल की अनुमति दी गई है। इनमें सिनोवैक, सीएनबीजी और कैनसिनो बायोलॉजिकल कंपनी की वैक्सीन शामिल हैं। कैनसिनो कंपनी की वैक्सीन को चीनी मिलिट्री के इस्तेमाल की अनुमति दी गई है। 
विज्ञापन

5 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विश्व स्वास्थ्य संगठन के असिस्टेंट डायरेक्टर जनरल डॉ. मरिअनजेला सिमाओ का कहना है कि  देशों को अपने स्वास्थ्य उत्पादों के आपातकालीन इस्तेमाल की अनुमति देने का अधिकार है। वहीं,डब्ल्यूएचओ की मुख्य वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन ने बीते दिनों कोरोना वैक्सीन के इमरजेंसी एप्रूवल को 'अस्थाई हल' बताया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
चीन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य  कमीशन के पदाधिकारी झेंग झोंगवेई का दावा है कि इस साल के आखिर तक देश में एक साल में 61 करोड़ वैक्सीन की खुराक का उत्पादन करने की क्षमता होगी। वहीं अगले साल यानी 2021 के आखिर तक चीन की क्षमता 100 करोड़ खुराक तैयार करने की होगी। खबरों के मुताबिक, चीन का दावा है कि साल 2021 की शुरुआत में अमेरिका समेत अन्य देशों में वितरण के लिए वैक्सीन उपलब्ध हो जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें