प्रतीकात्मक तस्वीर
अफ्रीका के देशों में बढ़ती मांग
मार्च में अमरीकी संस्था नेशनल सेंटर फॉर कॉम्प्लिमेंट्री एंड इंटीग्रेटिव हेल्थ ने भी कोरोना वायरस के कथित इलाज के नाम पर हर्बल थेरेपी और चाय के इस्तेमाल पर चेतावनी दी थी। संस्था ने कहा था कि कोरोना वायरस से बेहतर बचाव है संक्रमण की संभावना को जहां तक संभव हो सके, टाला जाए।
लेकिन इसके बावजूद इस हर्बल चाय की मांग दूसरे अफ्रीकी देशों में भी बढ़ रही है। शनिवार को मेडागास्कर ने इसकी एक खेप गिनिया-बिसाउ को भेजी। मेडागास्कर के राष्ट्रपति ने भी ट्वीट किया कि इक्वेटोरियल गिनिया के विशेष दूत को हर्बल ड्रिंक की शिपमेंट सौंपी गई है।