फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid Guidelines: ओमिक्रॉन के खतरे के बीच फिर लगेगी पाबंदी? केंद्र ने राज्य सरकारों को दिए ये निर्देश

Wed, 22 Dec 2021 05:09 PM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई
दुनिया के तमाम देशों में कोविड 19 के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। भारत के 14 राज्यों में ओमिक्रॉन पहुंच संक्रमितों की संख्या 200 से ज्यादा हो चुकी है। ओमिक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते मामलों के चलते एक बार फिर लॉकडाउन और कोविड प्रतिबंधों को लेकर लोग चर्चा करने लगे हैं। इस बीच केंद्र सरकार ने ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखा है, जिसमें केंद्र ने संक्रमण को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने के निर्देश जारी किए हैं। इस पत्र में केंद्र ने ओमिक्रॉन को डेल्टा वैरिएंट से तीन गुना ज्यादा संक्रामक बताया है और कोविड के लिए राज्य सरकारों द्वारा तैयार किए गए वाॅर रूम को एक्टिव करने की सलाह दी है। इसके अलावा केंद्र ने राज्यों को कोरोना से जुड़े हर अपडेट पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं और स्थानीय व जिला स्तर पर त्वरित कदम उठाने को कहा है। केंद्र के पत्र से एक बार फिर कोविड प्रोटोकॉल और प्रतिबंधों को लागू किए जाने की उम्मीद उठ रही है। इसमें शादी, सभाओं और कंटेनमेंट जोन को लेकर पिछले साल की तरह फिर निर्देश जारी हुए हैं। चलिए जानते हैं कि केंद्र सरकार के कोविड गाइडलाइन पर जारी पत्र में राज्यों और केंद्र शासित राज्यों को क्या निर्देश दिए गए हैं?
विज्ञापन

2 of 5
टीका लगवाती महिला - फोटो : अमर उजाला
केंद्र सरकार के कोरोना पर निर्देश

केंद्र सरकार की ओर से केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने राज्यों को पत्र भेजा है, जिसमें कोरोना को रोकने के लिए कई निर्देश दिए गए। इनमें,

-राज्यों को कोरोना टेस्टिंग और निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

-केंद्र ने राज्य सरकारों को अपने प्रदेश में 100 फीसदी वैक्सीनेशन पूरा करने के लिए कहा है। 

- कोरोना पर नियंत्रण रखने के लिए घर-घर जाकर संक्रमितों की तलाश करने, उनकी टेस्टिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। केंद्र ने आरटी पीसीआर टेस्ट की संख्या बढ़ाने को भी कहा है।  
विज्ञापन

3 of 5
Oxygen - फोटो : iStock
-कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने के रिस्क को देखते हुए सभी राज्य सरकारों से अस्पतालों में बेड की संख्या बढ़ाने, एंबुलेंस, ऑक्सीजन और दवाओं का बफर स्टॉक बढ़ाने की भी सलाह दी है।

-केंद्र ने निर्देश दिए है कि नए क्लस्टर कंटेनमेंट जोन बनाए जाएं। बफर जोन तैयार किए जाएं। यहां से मिले सभी क्लस्टर में सैंपल को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा जाए। जीनोम सिक्वेंसिंग से ये पता चलता है कि सैंपल में कोरोना का कौन सा वैरिएंट है।

4 of 5
नाइट कर्फ्यू - फोटो : अमर उजाला
देश में फिर लगेगा प्रतिबंध ?

सरकार के निर्देशों में कुछ ऐसी बातें हैं, जिससे एक बार फिर देश प्रतिबंधों की ओर बढ़ सकता है। इन प्रतिबंधों में, 

-पहले की तरह फिर से रात्रि कर्फ्यू लागू किया जा सकता है।

-बड़ी सभाओं पर रोक लग सकती है।

-शादी, पार्टी या अंतिम संस्कार के मौके पर शामिल होने वाले लोगों की संख्या सीमित की जा सकती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रेलवे स्टेशन पर जांच करते स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला
-विदेशों से आने वाले यात्रियों की जांच और निगरानी के भी निर्देश जारी किए गए हैं। 
-निर्देश के मुताबिक, स्थानीय स्तर पर संक्रमण रोकने के लिए जिला स्तर पर कंटेनमेंट जोन बनाए जा सकते हैं। केंद्र ने कंटेनमेंट जोन की सीमा तय करने, संक्रमण मामलों की लगातार समीक्षा करने और अस्पतालों में सुविधाओं को बढ़ाने हेतु जरूरी कदम उठाने की सलाह दी है।

-कोविड वॉर रूम, इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर को फिर से सक्रिय किया जा सकता है। किसी जिले में संक्रमण के मामले कम होने पर भी जिला और स्थानीय स्तर पर कार्रवाई करते हुए संक्रमण मामलों पर लगाम लगाने को कहा गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें