फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid Diet: अगर संक्रमित होने का है डर तो अपनाएं ये कोरोना डाइट, ओमिक्राॅन से हो सकता है बचाव

Wed, 12 Jan 2022 04:00 PM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना डाइट - फोटो : pixabay
Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

प्रिया पांडेय
डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष


भारत में कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना के एक नए वेरिएंट ओमिक्रॉन ने भी चिंता बढ़ा रखी है। कोविड की तीसरी लहर की बढ़ती संभावना के बीच स्वास्थ्य विशेषज्ञ शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने की सलाह दे रहे हैं। कोरोना वायरस से लड़ने के लिए रोग प्रतिरोध क्षमता बढ़ाने के लिए कई तरह के घरेलू नुस्खे अपना रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ य़ोग और पौष्टिक आहार के सेवन को कोरोना से बचाव के लिए महत्वपूर्ण मानते हैं। ऐसे में बेहतर इम्यूनिटी सिस्टम के लिए लोगों को अपनी डाइट में बदलाव लाने की जरूरत है। कुछ ऐसी चीजों के सेवन की जरूरत है, जो कोरोना से लड़ने के लिए शरीर को मजबूत करे। आहार एवं पोषण विशेषज्ञ के मुताबिक कोरोना वायरस के लक्षण दिखने पर कुछ चीजों का सेवन तुरंत शुरू कर देना चाहिए। जानते हैं उन खाद्य सामग्रियों के बारे में जिनके सेवन से कोरोना वायरस से मिल सकती है राहत।
विज्ञापन

2 of 5
कोरोना डाइट - फोटो : istock
पौधे आधारित भोजन 

जेडओई स्टडी के वैज्ञानिकों ने अध्ययन के बाद पाया कि प्लांट बेस्ट फूड का सेवन करने से गंभीर बीमार होने की संभावना कम हो सकती है। प्लांट बेस्ड फूड यानी पौधे आधारित भोजन होता है, जिसमें फल, सब्जियां, अनाज, दाल और नट्स शामिल हैं। हरी पत्तेदार सब्जियों में विटामिन ए, बी6, और बी12 भरपूर मात्रा में होता है। वहीं फलों में विटामिन ए और सी पाया जाता है, साथ ही प्रोटीन, विटामिन ई और आयरन जैसे पोषक तत्व भी मिलते हैं। जो लोग प्लांट फूड का नियमित सेवन करते हैं, उनके अस्पताल में भर्ती होने की संभावना 40 फीसदी तक कम हो जाती है। दरअसल प्लांट बेस्ड फूड में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो इम्यून सिस्टम को बेहतर कर सकते हैं। ऐसे में प्लांट बेस्ड फूड का सेवन करने वालों की इम्यूनिटी मजबूत होने से उन में संक्रमण का खतरा 10 फीसदी तक कम हो जाता है। 
विज्ञापन

3 of 5
कोरोना डाइट - फोटो : Pixabay
फ्रोजन फूड

अगर आप कोरोना वायरस से संक्रमित हैं या रिकवरी पीरियड में हैं तो आपका शरीर कमजोर हो जाता है। जिससे थकावट महसूस होती है और शरीर पूरी क्षमता के साथ वायरस से मुकाबला नहीं कर पाता। अक्सर ताजे फलों और सब्जियों के सेवन की सलाह दी जाती है लेकिन संक्रमित होने पर फ्रिज में रखे फल और सब्जियों में अधिक पोषण मिलता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, संक्रमण के लक्षण दिखने पर फ्रिज में रखी सब्जी और फलों का सेवन करें।

4 of 5
कोरोना डाइट - फोटो : Istock
मसाले

कोरोना के एक लक्षणों में से है स्वाद और सुगंध की क्षमता को खो देना। ऐसे में खाने का जायका बढ़ाने के साथ ही इम्यून सिस्टम को मजबूत करने वाले मसालों का सेवन कर सकते हैं। ऐसे में लहसुन, अदरक, काली मिर्च जैसी सामग्रियों का सेवन बढ़ा दें। विशेषज्ञों के मुताबिक, लहसुन और अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी प्राॅपर्टीज भरपूर मात्रा में होता है, जो सेहत के लिए फायदेमंद है। वहीं मिर्च में कई तरह के विटामिन पाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोरोना डाइट - फोटो : Pixabay
प्रोटीन और कैलोरी

कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखने पर डाइट में प्रोटीन और कैलोरी युक्त चीजों को शामिल करें। अंडे, मछली, टोफू और दालों में प्रोटीन होता है। एवोकाडो, चीज, आमलेट आदि में कैलोरी होती है, जो शरीर को मजबूती देती है। इसके अलावा केला, बीज, फलीदार सब्जियां भी खानी चाहिए।
--------------------

नोट: यह लेख अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) प्रिया पांडेय के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें