फाइजर वैक्सीन हो सकती है असरदार
- फोटो : Pixabay
फाइजर और मॉडर्ना वैक्सीन अपेक्षाकृत प्रभावी
शोधकर्ताओं का कहना है कि अब तक के अध्ययनों में सिर्फ फाइजर और मॉडर्ना की वैक्सीन शॉट्स को ज्यादा असरदार देखा गया है, हालांकि बड़ी बात यह है कि यह वैक्सीन हर जगह उपलब्ध नहीं हैं। वहीं एस्ट्राजेनेका, जॉनसन एंड जॉनसन और अन्य टीकों को ओमिक्रॉन के प्रसार को रोकने में बहुत कारगर नहीं पाया गया है। हालांकि यह प्रारंभिक अध्ययन की रिपोर्ट है, इस बारे में विस्तार से जानने के लिए शोध जारी है।