कोरोना वायरस के बारे में पूरी तरह जान पाना वैज्ञानिकों के लिए इतना आसान नहीं है, क्योंकि यह एक नया वायरस है और काफी तेजी से दुनियाभर में फैल रहा है। हालांकि पहले की अपेक्षा अब संक्रमण के मामले काफी हद तक कम आ रहे हैं। ब्रिटेन में भी मामला घट रहा था, लेकिन अब अचानक से मामले बढ़ने लगे हैं और इसकी वजह है ब्रिटेन में मिला कोरोना का एक नया प्रकार। दरअसल, ब्रिटेन के कुछ हिस्सों में कोरोना वायरस का एक नया प्रकार पाया गया है जो तेजी से फैल रहा है। इस वजह से ब्रिटेन में अब तक का सबसे सख्त लॉकडाउन लगाया गया है।