फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covishield vs Covaxin: ओमिक्रॉन वैरिएंट पर कौन सी वैक्सीन है ज्यादा असरदार, जानिए विशेषज्ञों की राय

Tue, 07 Dec 2021 05:46 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ टिप्स, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कोवैक्सिन और कोविशील्ड - फोटो : PTI/twitter@seruminstitute
Medically reviewed by-
डॉ अनिकेत पटेल
(संक्रामक रोग विशेषज्ञ)
अहमदाबाद, गुजरात


कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट ने दुनियाभर के वैज्ञानिकों के लिए चिंता बढ़ा दी है। अध्ययनों में पाया गया है कि कोरोना का यह नया वैरिएंट शरीर में वैक्सीन से बनी प्रतिरक्षा को मात देने की क्षमता रखता है, ऐसे में जिन लोगों का पूरी तरह से टीकाकरण हो चुका है उन्हें भी इससे विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि भले ही यह वैरिएंट इम्यूनिटी को चकमा दे सकता है, हालांकि जिन लोगों का टीकाकरण हो चुका है उन्हें संक्रमण की गंभीरता और इससे होने वाली मौत का खतरा कम होता है।

कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले सामने आने के बाद से लोगों के मन में सवाल है कि कौन सी वैक्सीन इस वैरिएंट के खिलाफ अधिक प्रभावी साबित हो सकती है? फिलहाल भारत में कोविशील्ड और कोवाक्सिन को सबसे ज्यादा प्रयोग में लाया जा रहा है। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि ओमिक्रॉन वैरिएंट से मुकाबले में इन दोनों में कौन सी वैक्सीन को अधिक प्रभावी माना जा सकता है?
विज्ञापन

2 of 5
ओमिक्रॉन वैरिएंट पर कौन सी वैक्सीन असरदार? - फोटो : PTI
कोवाक्सिन हो सकती है ज्यादा असरदार
कोरोना के इस संक्रामक वैरिएंट के बारे में विस्तार से जानने के लिए दुनियाभर के वैज्ञानिक लगातार अध्ययन कर रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक वैसे तो अब तक किसी भी वैक्सीन को ओमिक्रॉन वैरिएंट के खिलाफ असरदार नहीं पाया गया है, हालांकि कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि संभवत: कोवाक्सिन लगवा चुके लोगों को अतिरिक्त सुरक्षित माना जा सकता है। कोवाक्सिन में कोरोना के निष्क्रिय वायरस का उपयोग किया गया है, ऐसे में संभवत: इसे अधिक प्रभावी माना जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
कोवैक्सिन (फाइल फोटो) - फोटो : Pixabay
क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
एक रिपोर्ट में एम्स, नागपुर में डिपार्टमेंट ऑफ जनरल मेडिसिन के प्रोफेसर डॉ प्रशांत जोशी भी कोवाक्सिन को अधिक प्रभावी बताते हैं। डॉ जोशी बताते हैं, कोवाक्सिन कोरोना वायरस के निष्क्रिय रूप पर आधारित है वहीं कोविशील्ड वेक्टर वैक्सीन है। शुरुआती निष्कर्षों से पता चलता है, कोविशील्ड की तुलना में ओमिक्रॉन वैरिएंट के खिलाफ कोवाक्सिन अधिक प्रभावी हो सकती है, हालांकि यह अभी तक साबित नहीं हुआ है।

4 of 5
कोविशील्ड के टीके - फोटो : पीटीआई (फाइल)
ओमिक्रॉन वैरिएंट पर कौन सा टीका प्रभावी?
अमर उजाला से बातचीत में संक्रामक रोगों के विशेषज्ञ (अहमदाबाद) डॉ अनिकेत पटेल बताते हैं, जैसा कि ओमिक्रॉन वैरिएंट के स्पाइक प्रोटीन में कई उत्परिवर्तन देखे गए हैं जो इसे बेहद संक्रामक बनाते हैं। ऐसे में प्रकृति के आधार पर माना जा रहा है कि कोवाक्सिन, कोविशील्ड से अधिक असरदार साबित हो सकती है। हालांकि इसे साबित करने के लिए फिलहाल को वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। कई अध्ययनों में दावा किया जा रहा है कि मोनोक्लोनल एंटीबॉडी थेरेपी ओमाइक्रोन के खिलाफ ज्यादा असरदार हो सकती है। हालांकि यह सभी ओमाइक्रोन को लेकर हो रहे विस्तृत अध्ययन की रिपोर्ट सामने आने के बाद ही प्रमाणित हो सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वैक्सीनेशन बहुत जरूरी - फोटो : Pixabay
टीकाकरण कराना सबसे जरूरी
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक चूंकि अभी तक कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के बारे में बहुत ज्यादा नहीं पता चल सका है, ऐसे में किसी भी निर्णय तक पहुंचना जल्दबाजी होगा। फिलहाल अध्ययन यह जरूर बताते हैं कि उपलब्ध सभी वैक्सीन की दोनों डोज संक्रमण की गंभीरता और इससे आईसीयू में भर्ती होने के जोखिम को काफी हद तक कम कर सकती हैं। ऐसे में सभी लोगों को जल्द से जल्द उपलब्ध वैक्सीन की दोनों डोज ले लेनी चाहिए। 

----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें