Correct Way To Drink Water: गर्मी का मौसम आते ही शरीर में पानी की जरूरत कई गुना बढ़ जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि तेज धूप, पसीना और बढ़ते तापमान के कारण डिहाइड्रेशन का खतरा बना रहता है। ऐसे में अक्सर लोग ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की कोशिश करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ ज्यादा पानी पीना ही काफी नहीं होता, बल्कि उसे सही तरीके से पीना भी उतना ही जरूरी है।
जी हां, कई बार लोग एक साथ बहुत सारा पानी पी लेते हैं लेकिन फिर भी शरीर को पूरा फायदा नहीं मिल पाता। ऐसा इसलिए क्योंकि सही मात्रा के साथ-साथ पानी पीने का सही तरीका जानना बेहद जरूरी हो जाता है। अगर आप भी गर्मी में खुद को स्वस्थ रखना चाहते हैं और छोटी-छोटी बीमारियों से बचना चाहते हैं, तो पानी पीने की सही आदतों को अपनाना जरूरी है।
विज्ञापन
2 of 6
क्या आपको पता है पानी पीने का सही तरीका?
- फोटो : Adobe stock
जानें क्या है पानी पीने का सही तरीका?
सबसे अहम बात यह है कि पानी एक साथ ज्यादा मात्रा में पीने के बजाय दिनभर में थोड़ा-थोड़ा करके पिया जाए। जब आप एक बार में बहुत सारा पानी पी लेते हैं, तो शरीर उसे पूरी तरह उपयोग नहीं कर पाता और वह जल्दी बाहर निकल जाता है। वहीं थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पानी पीने से शरीर उसे बेहतर तरीके से अवशोषित करता है और लंबे समय तक हाइड्रेशन बनाए रखता है।
विज्ञापन
3 of 6
क्या आपको पता है पानी पीने का सही तरीका?
- फोटो : Adobe Stock
सुबह पिएं पानी
सुबह उठते ही खाली पेट पानी पीना बेहद फायदेमंद माना जाता है। 1–2 गिलास पानी शरीर को अंदर से साफ करने में मदद करता है और मेटाबॉलिज्म को एक्टिव करता है। इससे दिनभर शरीर ज्यादा एनर्जेटिक महसूस करता है।
4 of 6
क्या आपको पता है पानी पीने का सही तरीका?
- फोटो : Adobe stock
खाने के बाद तुरंत न पिएं
खाने के साथ या तुरंत बाद पानी पीने से बचना चाहिए। ऐसा करने से पाचन रस (डाइजेस्टिव जूस) पतले हो जाते हैं, जिससे खाना ठीक से पच नहीं पाता। बेहतर है कि खाना खाने के करीब 30 मिनट बाद पानी पिया जाए, ताकि पाचन प्रक्रिया सही तरीके से काम कर सके।
विज्ञापन
5 of 6
क्या आपको पता है पानी पीने का सही तरीका?
- फोटो : Adobe Stock
बहुत ठंडा पानी न पीएं
गर्मी में बहुत ठंडा पानी पीना तुरंत राहत जरूर देता है, लेकिन यह शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। खासकर जब आप धूप से आए हों, तब तुरंत फ्रिज का ठंडा पानी पीने से गले में खराश, सिरदर्द या पाचन संबंधी दिक्कत हो सकती है। इसलिए सामान्य या हल्का ठंडा पानी पीना ज्यादा सुरक्षित होता है।
क्या आपको पता है पानी पीने का सही तरीका?
- फोटो : Adobe stock
इंतजार ना करें
प्यास लगने का इंतजार करना भी सही आदत नहीं है। जब प्यास लगती है, तब तक शरीर में पानी की कमी शुरू हो चुकी होती है। इसलिए हर थोड़ी देर में पानी पीते रहना चाहिए। इसके साथ ही नारियल पानी, नींबू पानी और छाछ जैसे प्राकृतिक पेय भी शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं।
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।