क्या कहता है ज्योतिषशास्त्र
प्रधानमंत्री की इस अपील का संबंध ज्योतिषशास्त्र से भी बताया जाता है। ज्योतिषी डॉ. जय मादन के मुताबिक ऐसा करने के लिए 9 बजे और 9 मिनट चुनने का कारण मंगल का दोहरा प्रभाव है। मंगल साहस, पराक्रम, एकजुटता और एकाग्रता का प्रतीक होता है। यह हमारी उच्च इच्छा शक्ति और शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है, जिससे हम बड़ी समस्याओं को मात दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि पांच अप्रैल को चंद्रमा सिंह राशि में रहेगा। सिंह, सूर्य का प्रतीक है, जिसका सीधा संबंध प्रकाश और शक्ति से है।
दीया और मंत्र प्रकाश और ध्वनि ऊर्जा का अद्भुत संयोजन हैं। उन्होंने कहा कि मेरा भी यही सुझाव है कि उस समय बिजली के उपकरण जलाकर इलेक्ट्रॉनिक ऊर्जा न पैदा की जाए, क्योंकि यह राहु का कारण बनेगा, इससे बचना चाहिए। पीएम मोदी ने भी अपनी अपील में दीया, मोमबत्ती जलाने के दौरान घर की लाइटें बंद करने की अपील की है।