कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच दुनियाभर के वैज्ञानिक इसकी वैक्सीन बनाने में लगे हैं। दुनियाभर में कोरोना वायरस से निपटने के लिए 120 से ज्यादा तरह के वैक्सीन को लेकर शोध हो रहे हैं, जिनमें से 13 वैक्सीन क्लिनिकल ट्रायल के फेज में है। चूंकि क्लिनिकल ट्रायल एक लंबी प्रक्रिया है, इसलिए वैक्सीन में थोड़ी देर हो रही है। खबरों के मुताबिक, 13 वैक्सीनों में से पांच से छह वैक्सीन कोरोना के खिलाफ जंग में बड़ी उम्मीद जगा रही है और ऐसा लग रहा है कि बहुत कम समय में ये वैक्सीन लोगों के लिए उपलब्ध होगी। इस बीच एक और अमेरिकी कंपनी ने वैक्सीन के इंसानों पर सफल ट्रायल का दावा किया है।