फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day 2021: कोरोना वैक्सीन के अलावा और कौन-कौन से टीके बनाता है सीरम इंस्टीट्यूट? जानिए सबकुछ

Mon, 25 Jan 2021 05:46 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Covishield, Vaccine - फोटो : Twitter@AdarPoonawala
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया कोई नई कंपनी नहीं है बल्कि इसको लोग सालों से जानते हैं, लेकिन पिछले कुछ महीनों से इस कंपनी की चर्चा कुछ ज्यादा ही होने लगी है और इसकी वजह है कोरोना वायरस की वैक्सीन। दरअसल, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका कंपनी द्वारा विकसित की गई कोरोना वैक्सीन 'कोविशील्ड' का उत्पादन कर रहा है और भारत में जिन दो वैक्सीन के इस्तेमाल से कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है, उनमें 'कोविशील्ड' भी शामिल है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कोरोना वैक्सीन के अलावा यह भारतीय कंपनी यानी सीरम इंस्टीट्यूट और कौन-कौन से टीके बनाता है? आइए जानते हैं इसके बारे में सबकुछ... 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Facebook/Adar Poonawalla
कब हुई थी सीरम इंस्टीट्यूट की स्थापना? 
  • सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की स्थापना आज से 54 साल पहले यानी साल 1966 में सायरस पूनावाला ने की थी। यह होल्डिंग कंपनी पूनावाला इन्वेस्टमेंट एंड इंडस्ट्रीज की एक सहायक कंपनी है। सायरस पूनावाला को 'भारत के वैक्सीन किंग' के नाम से भी जाना जाता है। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सबसे ज्यादा टीके बनाने वाली कंपनियों में एक है सीरम इंस्टीट्यूट 
  • करीब 100 एकड़ के इलाके में फैले सीरम इंस्टीट्यूट को दुनिया में सबसे ज्यादा टीके बनाने वाली कंपनियों में से एक माना जाता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी हर साल अलग-अलग बीमारियों के लिए लगभग 1.3 अरब वैक्सीन का उत्पादन करती है। कंपनी का कहना है कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की बनाई वैक्सीन का इस्तेमाल दुनिया के 170 देशों में किया जाता है। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
दुनिया के 65 फीसदी बच्चे ले चुके हैं सीरम इंस्टीट्यूट की कोई न कोई वैक्सीन 
  • सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने अपनी वेबसाइट पर यह दावा किया है कि दुनियाभर में करीब 65 फीसदी बच्चे ऐसे हैं जो इस कंपनी द्वारा बनाई गई कोई न कोई एक वैक्सीन जरूर ले चुके हैं। वैसे इस कंपनी को ज्यादातर पोलियो की वैक्सीन बनाने के लिए जाना जाता है, जिसने दुनियाभर में इस बीमारी को खत्म करने के लिए चलाए जा रहे अभियान में अहम भूमिका निभाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
कौन-कौन सी वैक्सीन बनाती है कंपनी? 
  • बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया कंपनी जिन टीकों का उत्पादन करती है, उनमें टिटनस, डिप्थीरिया का टीका, परटूसिस यानी डीपीटी के टीके, सांप के जहर को खत्म करने वाला टीका, टीबी से बचने वाले बीसीजी के टीके, हेपेटाइटिस-बी के टीके, रोटावायरस के टीके, रूबेला यानी एमएमआर के टीके, मीजल्स और मंप के टीके शामिल हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें