देश में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान काफी तेजी से चल रहा है। अब तक 22 करोड़ से अधिक कोरोना के टीके लगाए जा चुके हैं। हालांकि कुछ-कुछ जगहों पर अभी भी लोग वैक्सीन से दूरी बना रहे हैं, खासकर गांवों में। दरअसल, सोशल मीडिया पर वैक्सीन को लेकर कई तरह की अफवाहें फैली हुई हैं, जिसने गांवों में टीकाकरण अभियान को पटरी से उतार दिया है। कई जगहों पर यह अफवाह फैली हुई है कि टीका लगवाने के बाद लोगों की मौत हो जा रही है, इससे लोग काफी डरे हुए हैं और टीका लगवाने से हिचक रहे हैं। इसके अलावा भी वैक्सीन को लेकर कई फर्जी दावे हैं, जो सोशल मीडिया पर घूम रहे हैं और लोग उनपर आंख मूंद कर विश्वास भी कर रहे हैं। पीआईबी की फैक्ट चेक टीम ने ऐसी ही कुछ अफवाहों से पर्दा उठाया है और वैक्सीन संबंधी अफवाहों से सावधान रहने की सलाह दी है। पीआईबी ने एक बार फिर लोगों से अपील की है कि गलत खबरों के बहकावे में न आएं और टीका जरूर लगवाएं। आइए जानते हैं सोशल मीडिया पर वैक्सीन से जुड़ी कौन-कौन सी अफवाहें फैली हुई हैं...