फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Vaccine: इस देश में एक नवंबर से शुरु होगा मानव परीक्षण, जानें कबतक उपलब्ध होगी वैक्सीन

Mon, 26 Oct 2020 11:50 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
CoronaVirus Vaccine - फोटो : iStock/Amar Ujala
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच दुनिया के कई देशों में वैज्ञानिक वैक्सीन बनाने में लगे हैं। यूरोप में कई देशों में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर देखी जा रही है, जिसने चिंता बढ़ा दी है। लोगों से तमाम एहतियात बरतने की अपील की जा रही है। इस बीच कोरोना की वैक्सीन को लेकर भी वैज्ञानिकों को कामयाबी मिल रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, 10 से ज्यादा वैक्सीन कैंडिडेट्स आखिरी चरण के मानव परीक्षण से गुजर रहे हैं। रूस और चीन ने तीसरे चरण से पहले ही वैक्सीन को मंजूरी दे दी है, वहीं भारत, अमेरिका, जर्मनी, ब्रिटेन जैसे देश भी कामयाबी के करीब हैं। इस्राइल में भी एक नवंबर से 'ब्रिलाइफ' वैक्सीन का मानव परीक्षण शुरू हो रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : twitter
‘इस्राइल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोलॉजिकल रिसर्च’ (आईआईबीआर) द्वारा कोराना वायरस महामारी के लिए विकसित किए गए टीके ‘ब्रिलाइफ’ का इंसानों पर परीक्षण होगा। इस्राइल के रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्रालय और हेलसिंकी समिति से सभी आवश्यक मंजूरी मिलने के बाद एक नवंबर से मानव परीक्षण शुरू किया जाएगा।  हेलसिंकी समिति अनुसंधान अनुमोदन और मानव प्रयोगों से संबंधित है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मानव पर परीक्षण की प्रक्रिया के तीन चरण हैं, जिनमें 30,000 से अधिक वॉलेंटियर्स शामिल होंगे। परीक्षणों के 2021 मध्य तक चलने का अनुमान है। इसके बाद ही लोगों के लिए यह टीका उपलब्ध हो पाएगा। मानव परीक्षण एक नवंबर से दो प्रतिभागियों के साथ शुरू होगा। उनकी प्रतिक्रियाओं के आधार पर, टीके को धीरे-धीरे कुल 80 वॉलेंटियर्स को दिया जाएगा। एक चिकित्सा केंद्र पर 40 वॉलेंटियर्स शामिल होंगे। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस्राइल के रक्षा मंत्री बेनी गैंट्ज ने कहा,
आईआईबीआर के शोधकर्ताओं की वजह से इस्राइल के नागरिकों के लिए यह उम्मीद का दिन है। दो महीने पहले टीके की पहली बोतल मिली थी। आज हमारे पास 25,000 खुराक हैं और परीक्षण का अगला चरण शुरू किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
बता दें कि तीसरे चरण के मानव परीक्षण के बाद ही यह सुनिश्चित होता है कि वैक्सीन लोगों के लिए कितनी सुरक्षित और असरदार है। हालांकि रूस और चीन में दूसरे चरण के ट्रायल के बाद ही वैक्सीन को मंजूरी दे दी गई है और उच्च जोखिम वर्ग के लोगों को दी जा रही है। इंडोनेशिया ने भी अगले महीने से बड़े पैमाने पर उच्च जोखिम वर्ग के लोगों के लिए टीकाकरण शुरू करने का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें