फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की एक और कंपनी बनाएगी कोरोना की वैक्सीन, अमेरिकी कंपनी के साथ मिलकर करेगी काम

Fri, 12 Jun 2020 09:34 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI
कोरोना वायरस महामारी से दुनिया के अधिकांश देश प्रभावित है। हालांकि, इस घातक वायरस से बचाव के लिए अबतक 130 से अधिक वैक्सीन की ट्रायल चल रही है। इनमें से कई वैक्सीन ने तो ट्रायल के कई चरणों में सफलता हासिल की है। इसी बीच कोरोना की वैक्सीन बनाने को लेकर भारत की एक बायोटेक कंपनी की अमेरिका की रिफाना इंक नामक फार्मा कंपनी के साथ बड़ी डील हुई हैं। कोरोना वायरस की वैक्सीन को बनाने से लेकर उसके वितरण का काम यह भारतीय कंपनी करेगी। इस काम के लिए भारत की पैनासिया बायोटेक लिमिटेड कंपनी अमेरिकी कंपनी के साथ साझेदारी करेगी। पैनासिया और रिफाना दोनों अपने क्षेत्रों में वैक्सीन को बनाने और बेचने का काम करेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : पिक्सा
पैनेसिया बायोटेक के मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश जैन के मुताबिक कोरोना वायरस से निपटने के लिए दुनिया को ऐसी दवा की जरूरत जो सुरक्षित और असरदायक हो और वैश्विक मांग को पूरी कर सके। अमेरिकी कंपनी रिफाना इंक के साथ मिलकर हमारा उद्देश्य 500 मिलियन से अधिक खुराक बनाना है। राजेश जैन ने कहा कि हमें उम्मीद है कि अगले साल के शुरुआत में ही 40 मिलियन से अधिक खुराक डिलीवरी के लिए तैयार हो जाएगी। पैनेसिया बायोटेक के द्वारा कम से कम 500 मिलियन खुराक का उत्पादन किया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पैनेसिया बायोटेक अगले महीने से अपनी दिल्ली और पंजाब की प्रयोगशालाओं में इस वैक्सीन को बनाने का काम शुरू करने जा रही है। कंपनी को उम्मीद है कि रेगुलेटरी टॉक्सिकोलॉजी स्टडी और पशु प्री क्लीनिकल स्टडी के बाद अक्टूबर तक ह्यूमन ट्रायल के पहले चरण की शुरुआत हो जाएगी।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बता दें कि कोवि-19 से निपटने के लिए  वैक्सीन के विकास पर वैश्विक प्रयासों में शामिल होने वाली पैनेसिया बायोटेक भारत की पांचवीं बायोटेक कंपनी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के आंकड़ों के अनुसार, अभी तक 130 वैक्सीन विकास के विभिन्न चरणों में हैं। इनमें से 10 टीकें ट्रायल के कई चरणों में सफल भी हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
राजेश जैन ने बताया कि कंपनी के कार्य प्रणाली की बेहतर समझ और लंबे इतिहास को देखते हुए इस टीके की सुरक्षित और प्रभावकारी होने की अधिक संभावना है। कोविड-19 के खिलाफ वैस्विक लड़ाई में यह टीका पसंदीदा बनने की क्षमता रखता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें