कोरोना वायरस से बढ़ते संक्रमण के बीच इसकी वैक्सीन को लेकर भी तेजी से प्रगति हो रही है। रूस और चीन ने वैक्सीन तैयार कर ली है, जबकि भारत समेत अन्य देश भी वैक्सीन बनाने के काफी करीब हैं। कोरोना की वैक्सीन को लेकर दुनियाभर के कई देशों ने बहुत सारी व्यापारिक डील की है, जिसके मुताबिक दुनिया की आबादी से भी ज्यादा डोज का सौदा हो चुका है। जहां तक भारतीय बाजार में वैक्सीन की उपलब्धता की बात है, वह अगले साल निश्चित तौर पर हो जाएगी। वैक्सीन के ट्रायल में तेजी से मिल रही सफलता के आधार पर वैश्विक ब्रोकरेज फर्म बर्न्सटीन ने अपनी रिपोर्ट में यह संभावना जताई है कि साल 2021 की पहली तिमाही में वैक्सीन भारतीय बाजार में उपलब्ध होगी।