फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Vaccine: कोरोना वैक्सीन आने में अभी और समय लग सकता है? जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ

Wed, 25 Nov 2020 12:02 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
भारत में कोरोना वैक्सीन - फोटो : PTI
दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले बढ़कर अब छह करोड़ से अधिक हो गए हैं। वहीं इससे मरने वालों की संख्या भी 14 लाख 14 हजार से भी ऊपर हो गई है। ये आंकड़े कम होने के बजाय लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। भारत की स्थिति भी कुछ ठीक नहीं है। यहां भी संक्रमण के मामले 92 लाख से अधिक हो गए हैं जबकि एक लाख 34 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि खुशी की बात यह है कि देश में कोरोना के 86 लाख से अधिक मरीजों के ठीक होने के साथ ही ठीक होने की दर 93.76 फीसदी हो गई है, लेकिन फिर भी कोरोना को पूरी तरह से खत्म करने के लिए वैक्सीन की जरूरत तो है ही। आइए विशेषज्ञ से जानते हैं कि वैक्सीन आने में क्या अभी और समय लग सकता है या नहीं? इसके अलावा कोरोना से जुड़े अन्य जरूरी सवालों के जवाब भी विशेषज्ञ से जानने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
वैक्सीन आने में क्या अभी और समय लग सकता है? 
  • दिल्ली स्थित एम्स के डॉ. नंद कुमार बताते हैं, 'सभी देशों की सरकारें चाहती हैं कि उनके हर एक नागरिक को वैक्सीन मिले। लिहाजा सरकार ने वैक्सीन वितरण के लिए एक रूपरेखा तैयार कर ली है। लेकिन भारत जैसे देश में इसे एक-एक लोगों तक पहुंचाने में समय लग सकता है, इसलिए पीएम मोदी इसे लेकर तमाम राज्यों से बातचीत कर रहे हैं, ताकि वैक्सीन आने पर लोगों तक तुरंत पहुंचाया जा सके। कई सारी वैक्सीन का ट्रायल चल रहा है, सरकार सभी पर नजर बनाए हुए है। वहीं पीएम ने भी साफ किया है कि इसकी कोई निश्चित तारीख अभी नहीं तय कर सकते हैं, लेकिन हां, 2021 तक वैक्सीन आ जाएगी।' 
विज्ञापन

3 of 5
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग से कोरोना को रोकने में कैसे मदद मिलती है? 
  • डॉ. नंद कुमार बताते हैं, 'अगर कोई किसी संक्रमित से संपर्क में आया है तो उसे खुद आगे आना होगा, ताकि अगर संपर्क में आए किसी भी व्यक्ति के अंदर वायरस गया है, तो उसे आइसोलेट करके संक्रमण के प्रसार को रोक सकते हैं। जांच की सीमा बढ़ा दी गई है, इसलिए लोगों को जिम्मेदारी समझते हुए कोरोना की जांच करानी चाहिए।' 

4 of 5
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
क्या ठंड में कैप या जैकेट से मुंह ढककर कोरोना से बच सकते हैं? 
  • डॉ. नंद कुमार के मुताबिक, 'मास्क हवा को फिल्टर करता है। ठंड के मौसम में जो कपड़े या कैप लगाते हैं, उनमें मुंह ढक तो सकते हैं, लेकिन हवा फिल्टर नहीं होती है। इसलिए कॉटन का मास्क ज्यादा अच्छा है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
कोरोना काल में लोगों के व्यवहार को कैसे समझें? 
  • डॉ. नंद कुमार बताते हैं, 'कोरोना से लड़ने में मानसिक मजबूती बहुत जरूरी है। अगर किसी को कोविड होता है तो सबसे पहले दिमाग में आता है कि मुझे कोविड कैसे हो सकता है, दूसरी बात गुस्सा आता है और मरीज सोच-सोच कर तनाव में आ जाता है। हालांकि अब लोग मानसिक रूप से थोड़े मजबूत हुए हैं। शुरू में जो डर का माहौल था, वो थोड़ा कम हुआ है। अफसोस की बात यह है कि जब रिकवरी रेट बढ़ने लगा तो लोग लापरवाह हो गए हैं, जिसकी वजह से केस एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। समाज में दो तरह के लोग हैं- पहले जिन्हें पता है कि बीमारी है, लेकिन नियमों का पालन नहीं करते, दूसरे वो जो बचाव के सभी नियमों का पालन करते हैं। ध्यान रहे, कोरोना से बचाव के लिए भी मानसिक रूप से मजबूत होना जरूरी है।' 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें