भारत अब कोरोना से संक्रमणमुक्त होने की दिशा में कदम बढ़ा चुका है। एक तरफ देश में जहां कोरोना से स्वस्थ होने की दर बढ़कर 96.16 फीसदी हो गई है, तो वहीं यहां दो-दो वैक्सीन को एक साथ मंजूरी भी मिल गई है। ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन 'कोविशील्ड' और भारत बायोटेक की वैक्सीन 'कोवैक्सीन' के आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है। इसके अलावा फाइजर ने भी भारत में अपनी वैक्सीन के इस्तेमाल के लिए मंजूरी मांगी है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि कुछ हफ्तों में कई सारी वैक्सीन उपलब्ध हो जाएंगी, तब यह कैसे तय करेंगे कि कौन सी वैक्सीन लगवाएं? आइए विशेषज्ञ से जानते हैं ऐसे ही कुछ जरूरी सवालों के जवाब...