कोरोना पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
क्या कोई भी वैक्सीनेशन साइट पर जाकर वैक्सीन लगवा सकेगा?
डॉ. राजेंद्र कुमार धमीजा कहते हैं, 'नहीं, वैक्सीनेशन साइट (टीकाकरण स्थल) पर मौजूद टीम को जिला प्रशासन द्वारा एक सूची मुहैया कराई जाएगी, जिसमें उनके नाम पहले से लिखे होंगे जिन्हें वैक्सीन दी जानी है। वहां केवल उन्हीं लोगों को ही प्रवेश दिया जाएगा, जिनका नाम सूची में होगा। उन्हें सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त फोटो आईडी-कार्ड साथ में लाना होगा। वैक्सीन के लाभार्थियों की सूची जिला प्रशासन द्वारा ही तैयार की जाएगी।'