कोरोना महामारी के बीच भारत भी इसकी वैक्सीन तैयार करने के काफी नजदीक पहुंच चुका है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, देश में तीन वैक्सीन सफलता के करीब है। इन्हीं में से एक है- ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन, जिसे भारतीय कंपनी सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया कोविशील्ड नाम से बना रही है। फिलहाल भारत में इस वैक्सीन का फेज-3 ट्रायल चल रहा है। इसकी उपलब्धता को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं कि यह वैक्सीन जल्द ही बाजार में उपलब्ध होगी, लेकिन मीडिया में चल रहे दावों से अलग कंपनी ने अपना पक्ष स्पष्ट किया है।