फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन: रूस में नवंबर तक 70 फीसदी आबादी का हो जाएगा टीकाकरण, वैज्ञानिक का दावा

Mon, 15 Mar 2021 06:23 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : iStock
दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरस के खिलाफ तेजी से टीकाकरण अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि इस महामारी को जल्द से जल्द खत्म किया जा सके। इनमें भारत, अमेरिका, ब्रिटेन, इस्रायल और रूस आदि देश शामिल हैं। इस बीच दावा किया जा रहा है कि रूस में नवंबर तक 70 फीसदी आबादी का टीकाकरण पूरा हो जाएगा, ताकि कोरोना वायरस से सुरक्षा मिल सके। यह दावा गमलेया रिसर्च इंस्टीट्यूट के प्रमुख अलेक्जेंडर गिंट्सबर्ग ने किया है। दरअसल, गमलेया रिसर्च इंस्टीट्यूट ने ही 'स्पूतनिक-वी' वैक्सीन को विकसित किया है, जिसे 'दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन' माना जाता है। 
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अलेक्जेंडर गिंट्सबर्ग ने कहा, 'मेरा मानना है कि नवंबर तक रूस की कुल आबादी के 70 फीसदी लोगों को टीका लगाया जा चुका होगा। हालांकि टीकाकरण की अनुमानित गति बहुत तेज भी हो सकती है, लेकिन फिर भी मेरा मानना है कि नवंबर तक 60 से 70 फीसदी लोगों को टीका लग चुका होगा। देश में टीकाकरण के माध्यम से कोरोना का संक्रमण नियंत्रण में आ जाएगा।' 
विज्ञापन

3 of 4
कोरोना वायरस - फोटो : Pixabay
रूस में 44 लाख संक्रमित मरीज 
  • यहां काफी तेजी से संक्रमण के मामले भी बढ़ रहे हैं। कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में रूस चौथे स्थान पर है। यहां अब तक 44 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 92 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, रूस की राजधानी मॉस्को में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10 लाख से अधिक हो गई है। बीते रविवार को यहां संक्रमण के 1,905 नए मामले  मिले हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
रूस की वैक्सीन सभी उम्र के लोगों पर प्रभावी 
  • गमलेया रिसर्च इंस्टीट्यूट के प्रमुख अलेक्जेंडर गिंट्सबर्ग ने दावा किया है कि 'स्पूतनिक-वी' सभी उम्र के लोगों पर समान रूप से प्रभावी है। यूट्यूब पर सोलोयोव लाइव शो के दौरान उन्होंने कहा, 'पहले इस बात को लेकर संदेह था कि 60 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों पर 'स्पूतनिक-वी' कम कारगर होगी, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है।' 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें