फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Vaccine: अमेरिका में छोटे बच्चों को अगले साल मिल सकती है कोरोना की वैक्सीन, डॉ. एंथोनी फौसी ने जताई उम्मीद

Mon, 08 Mar 2021 01:21 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
कोरोना वैक्सीन - फोटो : Pixabay
अमेरिका कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। यहां अब तक दो करोड़ 96 लाख से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं, जबकि पांच लाख 37 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि यहां टीकाकरण अभियान काफी तेजी से चल रहा है। स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स के अलावा बुजुर्गों को भी वैक्सीन दी जा रही है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल अब भी बना हुआ है कि आखिर बच्चों को वैक्सीन कब मिलेगी? इस बीच शीर्ष अमेरिकी संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. एंथोनी फौसी ने आश्वासन दिया है कि हाई स्कूल के छात्रों को इस साल सितंबर से वैक्सीन मिलने की संभावना है, जबकि छोटे बच्चों को वैक्सीन कब मिलेगी, यह अगले साल की शुरुआत में ही साफ हो पाएगा। 
विज्ञापन

2 of 4
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : iStock
डॉ. एंथोनी फौसी ने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र वैसे लोगों के लिए दिशानिर्देश जारी करेगा, जिन्हें 'अगले कुछ दिनों में टीका लगाया गया है', लेकिन साथ ही उन्होंने अमेरिका के उन 80 फीसदी लोगों से सतर्कता बरतने और कोरोना से बचने के उपायों का पालन करने का आग्रह किया है, जिन्हें अब तक टीका नहीं लगा है। 
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
दरअसल, अमेरिका अब एक दिन में औसतन 21 लाख लोगों का टीकाकरण कर रहा है। एक न्यूज चैनल से बातचीत में डॉ. एंथोनी फौसी ने कहा, 'हम सही दिशा में जा रहे हैं। हमें बस वहां थोड़ा समय बिताने की जरूरत है। हम कोरोना के मृत्यु दर को बहुत कम करना चाहते हैं।' 
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कोरोना महामारी आखिर कब खत्म होगी, इसको लेकर पिछले साल दिसंबर में डॉ. एंथोनी फौसी ने कहा था कि अगर अमेरिका में सही तरीके से वैक्सीनेशन (टीकाकरण) हुआ तो अगले साल के अंत में हालात पहले की तरह सामान्य हो सकते हैं। उन्होंने कहा था, 'टीकाकरण के लिहाज से हमारे लिए अप्रैल से लेकर जुलाई तक के महीने बहुत अहम होंगे। अगर लोग टीका लगवाते हैं तो हो सकता है कि जुलाई तक लोग, चाहे वो स्कूल हो, थिएटर हो, स्पोर्ट्स क्लब हो या रेस्टोरेंट्स, हर जगह पहले की तरह जा सकेंगे। इसलिए मैं अपील करता हूं कि लोग जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाएं।' 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें