फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना अलर्ट: सता रहा है कमजोर इम्यूनिटी का डर, तो ये विटामिन और मिनरल कर सकते हैं मदद

Wed, 30 Jun 2021 01:39 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
डॉ. परवेश मलिक 
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)

Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik

कोरोना वायरस महामारी की वजह से काफी संख्या में न सिर्फ लोग संक्रमित हुए, बल्कि काफी लोगों की जान भी ये वायरस ले रहा है। ऐसे में इस कोरोना वायरस से खुद को बचाना बेहद जरूरी है। वहीं, शुरुआत से ही एक बात कही जा रही है कि अगर कोरोना से बचना है तो इम्यूनिटी को मजबूत करना जरूरी है, क्योंकि कोरोना कमजोर इम्यूनिटी वालों को ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए हमारी इम्यूनिटी का मजबूत होना बेहद जरूरी है। इसके लिए लोग कई चीजों का सेवन करते हैं, लेकिन असल में हमें विटामिन और मिनरल की जरूरत होती है, ताकि इम्यूनिटी को मजबूत किया जा सके। इसके अलावा विटामिन और मिनरल हड्डियों को मजबूत करने, मांसपेशियों के लिए, स्वस्थ त्वचा के लिए और कोशिकाओं के लिए भी बेहद जरूरी होते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर आप इन सबको कैसे पा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
इन चीजों से मिलेगा मिनरल:-

-दूध, दही और पनीर
-चना और दाल
-आलू
-गेहूं और चावल 
-कद्दू
-तिल
-काजू और बादाम
-अंडे।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इन चीजों से मिलेंगे विटामिन:

विटामिन-सी सबसे जरूरी


-खट्टे फलों का सेवन करें
-नींबू का सेवन करें
-हरी सब्जियों जैसे- पालक और ब्रोकली का सेवन कर सकते हैं
-संतरा खा सकते हैं
-लीची और स्ट्रॉबेरी
-शिमला मिर्च, अमरूद और पपीता।

4 of 6
बादाम - फोटो : pixabay
विटामिन-ई

-पालक
-बादाम
-आम
-शिमला मिर्च
-मूंगफली।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विटामिन-डी

-पनीर
-मशरूम
-अंडे
-सैल्मन और टूना मछली
-पाश्चराइज्ड दूध।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आम खाने के फायदे - फोटो : iStock
विटामिन-ए के लिए ये खा सकते हैं

-मीठे आलू
-पपीता और आम
-दूध पी सकते हैं
-दही जैसे कई अन्य डेयरी उत्पाद।

नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में काम करने से पहले डॉ. परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें