फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की इम्यूनिटी मजबूत करने में मदद कर सकते हैं ये 10 आयुर्वेदिक उपाय, ऐसे दे सकते हैं कोरोना को मात

Wed, 26 May 2021 04:53 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
आचार्य मनीष
आयुर्वेद आचार्य, शुद्धि आयुर्वेद

Medically Reviewed by Acharya Manish

कोरोना वायरस की दूसरी लहर का काफी ज्यादा असर भारत पर देखा जा रहा है। देश में एक बार फिर से वायरस का अटैक जारी है और इसकी चेन तोड़ने के लिए लॉकडाउन जैसे कदम भी उठाए गए हैं। वहीं, अब ये वायरस बच्चों को भी अपना शिकार बना रहा है। साथ ही आने वाले समय में बच्चों के लिए खतरा और भी ज्यादा बढ़ सकता है। वहीं, इस वायरस से अगर लड़ना है तो बच्चों की इम्यूनिट यानी प्रतिरोधक क्षमता काफी मजबूत होनी चाहिए। ऐसे में आयुर्वेद में भी कुछ उपाय हैं, जिनसे बच्चों की इम्यूनिटी मजबूत करने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन

2 of 7
आंवला (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
ये हैं कुछ आयुर्वेदिक उपाय:-

1. सुबह के वक्त बच्चों को पानी जरूर पिलाएं।

2. पानी में आंवला का रस और शहद मिलाकर पिलाने से भी बच्चों को लाभ मिलते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
3. बेल का शरबत बच्चों के लिए काफी फायेदमंद होता है। वहीं, गर्मी में तो ये पीना स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा रहता है। गर्मी में ये लू से बचाने के साथ ही बच्चों की इम्यूनिटी को बूस्ट करने में भी मदद करता है।

4. अगर आपके बच्चे सुबह नाश्ता नहीं करते हैं, तो उन्हें ये आदत आज से ही डालें। साथ ही नाश्ते में उन्हें मैंगो शेक, आंवला और बेल भी खिलाएं। वहीं, आप आंवला कैंडी या बेल कैंडी भी बच्चों को दे सकते हैं।

4 of 7
तुलसी का पौधा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
5. फलों का सेवन जरूर कराएं। मौसमी फल बच्चों को खिलाएं। अगर बच्चे फल खाना पसंद नहीं करते हैं, तो आप इनका जूस घर में निकालकर भी बच्चों को दे सकते हैं।

6. बच्चों को तुलसी के पत्ते चबाने को दें या फिर तुलसी के पत्तों और लौंग को बच्चों के पीने वाले पानी में डाल दें और फिर इसका सेवन उन्हें कराएं। इससे भी बच्चों को अच्छे लाभ मिल सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
7. रात को सोने से पहले बच्चों को हल्दी वाला दूध जरूर पिलाएं। आपको करना ये है कि एक गिलास दूध में एक चुटकी हल्दी डाल लेनी है और फिर इसे रोजाना रात को बच्चों को पिलाना है।

8. बच्चों को आप रोजना नियमित रूप से च्यवनप्राश दे सकते हैं। अगर आपके बच्चे की उम्र दो साल से ऊपर है, तभी उसे च्यवनप्राश खिलाएं।
विज्ञापन

6 of 7
शुद्ध शहद की पहचान करने का तरीका - फोटो : Pixabay
9. अगर आपके बच्चे को हल्की सी सर्दी या खांसी हो रही है, तो उसे एक चम्मच में शहद और थोड़ी पीसी हुई काली मिर्च डालकर दें। इससे उसे काफी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
काढ़ा (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : istock
10. वहीं, बच्चों को काढ़ा पिलाने की भी आदत डालें। काढ़ा कई बीमारियों में राहत देने काम करता है, जिसे आप घर पर ही बड़ी आसानी से तैयार कर सकते हैं।

नोट: आचार्य मनीष आयुर्वेद आचार्य हैं, जो आर्युर्वेद की दुनिया में एक लंबा अनुभव रखते हैं। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें