फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलर्ट: कोरोना के इस खतरनाक रूप से बचने के लिए इन पांच जगहों पर न जाएं, नहीं तो हो सकते हैं संक्रमित

Tue, 27 Jul 2021 05:28 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
कोविड रिसर्च(सांकेतिक) - फोटो : पीटीआई
डॉ राजेश मुंडेजा
जनरल फिज़ीशियन
अनुभव- 25 साल से ज्यादा

Medically Reviewed by Dr. Rajesh Mundeja

कोरोना वायरस महामारी का कहर लगातार जारी है। भले ही भारत में कोरोना की दूसरी लहर धीमी पड़ गई है, लेकिन विशेषज्ञ तीसरी लहर को लेकर पहले ही चेतावनी जारी कर चुके हैं। ऐसे में हर कोई इस तीसरी लहर से डरा हुआ है, लेकिन इन सबके बीच कोरोना के डेल्टा स्ट्रेन ने इस समय हर किसी को चिंता में डाल दिया है, क्योंकि ये वैरिएंट काफी ज्यादा खतरनाक है। ऐसे में माना जा रहा है कि तीसरी लहर में ये वैरिएंट काफी तबाही तक मचा सकता है। इसलिए जरूरी है कि हर कोई अपना ध्यान रखें, और कोरोना के नियमों का पालन करें। इसके अलावा कुछ जगह ऐसी हैं जहां न जाकर भी आप खुद को और अपने परिवार वालों को संक्रमित होने से बचा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
जिम
  • भले ही जिम खुल गए हों, लेकिन आपको जिम में जाने से बचना चाहिए। इसकी जगह पर अपने घर पर ही वर्कआउट कर सकते हैं। यहां कोरोना के फैलने का खतरा सबसे ज्यादा होता है, क्योंकि वर्कआउट के दौरान पसीना आने की वजह से कई लोग मास्क को आधा-अधूरा पहनते हैं। ऐसे में आप संक्रमित भी हो सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
शॉपिंग मॉल - फोटो : अमर उजाला
मॉल
  • लंबे समय बाद अब लगभग सभी जगहों पर मॉल खुल गए हैं। ऐसे में लोग यहां खरीदारी करने के लिए तो कुछ लोग अपना समय बिताने और एसी की ठंडी हवा खाने के लिए यहां चले जाते हैं। लेकिन आपको यहां जाने से भी बचना चाहिए, क्योंकि यहां एसी चलता है और ऐसे में अगर कोई खांसे तो आप संक्रमित हो सकते हैं। वहीं, यहां काफी भीड़-भाड़ जैसी भी स्थिति हो सकती है। इसकी जगह पर आप ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं या अपने आसपास की दुकानों से भीड़ न होने के समय वहां से भी खरीद सकते हैं।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
सिनेमाघर
  • सरकारों ने जरूरी दिशा-निर्देश जारी करते हुए सिनेमाघरों को खोलने का आदेश दिया था, जिसके बाद एक सीट छोड़कर बैठने जैसी कई अन्य बातों का ध्यान रखकर सिनेमाघर खुल गए हैं। लेकिन यहां भी कोरोना फैलने का काफी खतरा हो सकता है। इसलिए अभी आपको यहां जाने से बचना चाहिए। इसकी जगह पर आप अपने घर पर ही परिवार संग फिल्में देख सकते हैं, क्योंकि आजकल तो लगभग सभी फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आसानी से उपलब्ध है।
विज्ञापन

5 of 6
टीकाकरण - फोटो : पीटीआई
टीका न लगवाने वाले लोगों के घर
  • भले ही सरकार ने टीका सबके लिए मुफ्त कर दिया है, लेकिन अब भी कई ऐसे लोग हैं जिन्होंने कोरोना की वैक्सीन नहीं लगवाई है। ऐसे में आपको इन लोगों से मिलने से बचना चाहिए। कोशिश करें कि इन लोगों को अपने घर न बुलाएं, न ही इनके घर जाएं और न ही किसी बाहरी जगह पर इनसे मिलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
delhi metro - फोटो : एएनआई
पब्लिक ट्रासपोर्ट
  • पब्लिक ट्रासपोर्ट में भी कोरोना फैलने का काफी खतरा रहता है। भले ही मेट्रो से लेकर बसों तक में कोविड-19 के नियमों का पालन करना जरूरी कर दिया गया हो, लेकिन आमतौर पर जो तस्वीरें सामने आती हैं वे किसी से छुपी नहीं हैं। लोग न तो ढंग से मास्क पहनते हैं और न ही सामाजिक दूरी का पालन करते हैं। ऐसी स्थिति में आपको इनमें सफर करने से भी फिलहाल बचना चाहिए।

नोट: डॉक्टर राजेश मुंडेजा, सऊदी अरब, मॉरीशस, मालदीव और भारत सहित विभिन्न देशों में काम करने के साथ 25 + वर्षों के अनुभव वाले एक जाने-माने चिकित्सक हैं। इन्होंने बीकानेर के एसपी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस और एमडी की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ इन्होंने सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय में चिकित्सा विशेषज्ञ के रूप में काम किया है, और उजाला सिग्नस अस्पताल में शामिल होने से पहले आजमगढ़ उत्तर प्रदेश के महामृत्युंजय अस्पताल में निर्देशक , वरिष्ठ सलाहकार चिकित्सक और चिकित्सा विभाग के प्रमुख रहे हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें